फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मवाना में दो स्थानों पर झगड़े, पांच लोगों का शांति भंग में चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मवाना। शहर में शुक्रवार को दो अलग-अलग घटनाओं में विवाद सामने आए। पुलिस ने दोनों मामलों में कार्रवाई करते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार कर उनका शांति भंग में चालान कर दिया।
पहली घटना हस्तिनापुर के इंदिरा कॉलोनी निवासी लवकुश और राजा से जुड़ी है। वे अपनी बाइक से मसूरी जा रहे थे, तभी मंडी समिति रजबहा के पास पांच लोगों ने उन्हें रोक लिया। आरोपियों ने उनके साथ गाली-गलौज की और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया। उन्होंने बाइक छीनने का प्रयास भी किया। हालांकि, लोगों के आने पर आरोपी धमकी देकर फरार हो गए। लवकुश की तहरीर पर पुलिस ने महेश कुमार, लवकुश, विनीत, संजीव और दीपक के खिलाफ शांति भंग की धाराओं में कार्रवाई की है। सीओ पंकज लवानिया ने बताया कि पुलिस जांच में सामने आया कि दोनों पक्ष आपस में झगड़ रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिल सड़क पर शराब पीने के दौरान विवाद
दूसरी घटना शुक्रवार शाम मिल रोड पर स्थित एक कैंटीन में हुई। शराब पीने के दौरान दो पक्षों में जमकर लात-घूंसे चले। किसी ने पुलिस को इस विवाद की सूचना दी। पुलिस के पहुंचने पर एक पक्ष के लोग मौके से भाग गए। पुलिस ने दूसरे पक्ष के एक व्यक्ति को हिरासत में लिया और थाने ले आई। बाद में उसे चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें