फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सठला में दो पक्षों में मारपीट, दो घायल

विज्ञापन
गांव सठला निवासी मोहसिन मारपीट में घायल। (मवाना)
विज्ञापन
दो लाख की रंगदारी न देने पर हमला का आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। गांव सठला में दो पक्षों के बीच हुई कहासुनी के बाद विवाद इस कदर बढ़ा कि दोनों ओर से जमकर मारपीट हो गई, जिसमें दोनों पक्षों के एक-एक लोग घायल हो गए। घटना के बाद एक पक्ष ने थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ दो लाख रुपये की रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने दोनों घायलों को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया है।

मवाना थाना क्षेत्र के गांव सठला निवासी मोहसिन बृहस्पतिवार को अपने बहनोई के साथ मोटरसाइकिल में तेल डलवाने जा रहा था। आरोप है कि जैसे ही पेट्रोल पंप के पास पहुंचे तो दो आरोपियों ने उन्हें घेर लिया। दोनों आरोपी व्हाट्सएप और फोन कॉल के जरिये काफी समय से उनसे दो लाख रुपये की रंगदारी मांग रहे थे। चौराहे पर रोककर आरोपियों ने गाली-गलौज की और रंगदारी न देने पर जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान दोनों पक्षों में हाथापाई और मारपीट हो गई, जिसमें दोनों ओर से एक-एक व्यक्ति को चोटें आईं। मौके पर राहगीरों की भीड़ जुटती देख आरोपी मौके से भाग गए। पीड़ित मोहसिन ने मवाना थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ नामजद तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। मोहसिन पक्ष से मोहसिन घायल हो गया, जबकि दूसरे पक्ष से बाबर घायल हुआ। सीओ पंकज लवानिया का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है, जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें