फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: पुलिस से मुठभेड़ में दो आरोपी घायल, तीन फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुंडाली। मुंडाली थाना क्षेत्र के गांव अजराडा के जंगल में पुलिस और गोकशी का प्रयास कर रहे पांच आरोपियों के बीच मुठभेड़ हो गई। इसमें दो आरोपी गोली लगने से घायल हो गए, जबकि तीन क्रेटा गाड़ी में सवार होकर फरार हो गए। पुलिस ने घायल आरोपियों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।
सीओ किठौर विश्व ज्योति राय ने बताया कि शनिवार रात करीब दो बजे मुंडाली थाना पुलिस को अजराडा में मोहम्मद उमर के बाग में गोकशी की सूचना मिली थी। पुलिस ने बाग की घेराबंदी शुरू की। आरोपियों को इसका पता चलते ही उन्होंने पुलिस पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में दानिश और हाशिम दो आरोपी घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों अजराडा के है। एक जिंदा संरक्षित पशु, तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं। सीओ ने बताया कि भागे हुए तीन आरोपियों की तलाश जारी है। उन्होंने कहा कि जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इसी सात अक्तूबर को अजराडा के जंगल में संरक्षित पशु के अवशेष मिले थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें