फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: महिला कर्मियों के तबादले पर पार्षदों में तकरार, जांच शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
- पार्षद ने सिविल लाइन और महिला कर्मी ने ब्रह्मपुरी थाने में दी तहरीर
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर

मेरठ। नगर निगम में महिला कर्मचारियों के तबादले और एक महिला कर्मी का तबादला निरस्त करने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। दो थानों की पुलिस ने इस प्रकरण की जांच शुरू कर दी। महिलाकर्मी का आरोप है कि भाजपा के एक पार्षद जबरन शादी करने का दबाव बना रहे हैं। इन्कार करने पर तबादला करा दिया। महिला कर्मी ने ब्रह्मपुरी थाने में तहरीर दे रखी है। वहीं, पार्षद ने भी सिविल लाइन थाने में महिला कर्मी, भाजपा नेता, एक ठेकेदार के खिलाफ साजिश करके फंसाने का आरोप लगाकर सिविल लाइन थाने में तहरीर दी। नगर आयुक्त सौरभ गंगवार ने तीन दिन पहले एक महिला कर्मी का तबादला निरस्त कर दिया, इसको लेकर पार्षद में नाराजगी है। दोनों पक्ष एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाकर प्रेसवार्ता की और फिर थाने में तहरीर दे चुके हैं।
विज्ञापन

पुलिस की जांच जारी
दोनों पक्षों की शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस दोनों पक्षों से पूछताछ कर रही है और साक्ष्य जुटाने का प्रयास कर रही है। इस बीच, निगम प्रशासन ने भी कार्रवाई करते हुए संबंधित महिला कर्मी के तबादले को रद्द कर दिया है, जिससे मामले को और अधिक बढ़ने से रोका जा सके। इस प्रकरण में दोनों पक्षों से भाजपा नेता भी सिफारिश में लगे हैं। पुलिस अधीक्षक सिटी विनायक गोपाल भोसले का कहना है कि दोनों थानों में तहरीर है। पुलिस मामले की जांच करने में लगी है। जांच-पड़ताल के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें