फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस का जिला और महानगर अध्यक्ष बनने को पेश किया दावा

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। कांग्रेस ने भंग चल रहीं जिला और महानगर कमेटियों को गठित करने की कवायद तेज कर दी है। सोमवार को मेरठ पहुंचे पार्टी के पश्चिमी यूपी प्रभारी राणा गोस्वामी और धीरज गुर्जर ने पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में जिला एवं महानगर अध्यक्ष पद के दावेदारों के नामों की सूची ली और सभी से फॉर्म भरवाए। नेताओं ने बंद कमरे में न केवल अपने-अपने नाम दिए, बल्कि समर्थकों से अपने नामों की सिफारिश भी करवाई।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष पद के लिए अल्पसंख्यक समुदाय से डॉ. यूसुफ कुरैशी, नसीम कुरैशी, शबी खान और मुगीस जिलानी ने दावा पेश किया। वहीं गुर्जर समाज से गौरव भाटी, रोहित उधम सिंह गुर्जर, धूम सिंह गुर्जर और केपी मावी ने दावा मजबूती से रखा। जाट समाज से वरिष्ठ नेता चौधरी यशपाल सिंह और अवनीश काजला का नाम प्रमुखता से आगे बढ़ाया गया। त्यागी एवं ब्राह्मण समाज से अभिमन्यु त्यागी, पंडित नवनीत नागर, जगदीश शर्मा, ओपी शर्मा, पवन शर्मा, प्रमोद शर्मा ने अपना दावा पेश किया। ठाकुर समाज से सपना सोम और ठाकुर तेजबीर सिंह का नाम आया।
महानगर अध्यक्ष पद के लिए नफीस सैफी, जाहिद अंसारी, सलीमुद्दीन, हरिकिशन आंबेडकर, अखिल कौशिक, अनिल शर्मा, अजय शर्मा, आदित्य शर्मा, युगांश राणा, दीपक शर्मा, मोनिंद्र सूद ने अपनी दावेदारी पेश की। वहीं कैंट विधानसभा प्रभारी कमल जायसवाल ने कैंट विस के लिए अलग अध्यक्ष बनाने और महानगर व जिला अध्यक्ष की नियुक्ति चुनाव प्रक्रिया से कराने की मांग रखी। इस मौके पर पूर्व विधायक पंडित जयनारायण शर्मा, पूर्व एमएलसी हरेंद्र अग्रवाल, निवर्तमान जिलाध्यक्ष विनोद मोघा, महानगर अध्यक्ष कृष्ण कुमार शर्मा, सरदार मनजीत सिंह कोछड़, खेमचंद पहलवान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें