फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: जलते कूड़े के धुएं में गुम हुए दावे, शहर में जहरीली हो गई हवा

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीपुरम (मेरठ)। शहर में प्रदूषण नियंत्रण के दावे सड़क किनारे जलाए जा रहे कूड़े के धुएं में गुम हो गए हैं। दिन प्रतिदिन शहर की हवा जहरीली होती जा रही है। शहर का एक्यूआई स्तर 400 के पार पहुंच गया है। मंगलवार की सुबह पल्लवपुरम में सर्वाधिक एयर क्वालिटी इंडेक्स 404 और शाम को 390 दर्ज किया गया। इसके बावजूद जिले में कूड़ा जलाने की घटनाएं नहीं थम रही हैं। कूड़े के धुएं से हवा और जहरीली
विज्ञापन

शहर का एयर क्वालिटी इंडेक्स अत्यंत खराब श्रेणी में पहुंच गया है। इससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मेरठ का एयर क्वालिटी इंडेक्स सुबह से ही 400 के पास रहा और शाम को 374 दर्ज किया गया। यह मानव स्वास्थ्य के लिए सबसे ज्यादा हानिकारक है। इससे सबसे अधिक परेशानी स्कूल जाने आने वाले बच्चों को हुई। इनके अलावा सांस के रोगियों की मुश्किलें बढ़ गईं। हवा की रफ्तार धीमी होने के कारण प्रदूषण का और तेजी से बढ़ रहा है।

काले तेल से जला रहे अलाव
जिले में कई स्थानों पर लोग ठंड बढ़ने के कारण लोग अलाव जलाने लगे हैं। कुछ लोग काले, तेल, पेट्रोल-डीजल का इस्तेमाल कर अलावा जला रहे हैं। कुछ लोग पुराने टायर या प्लास्टिक आदि जलाकर भी हाथ सेंक रहे हैं। इससे भी जिले में प्रदूषण बढ़ रहा है।
विज्ञापन

सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि प्रदूषण का लेवल अभी ऐसे ही बना रहेगा। फिलहाल बारिश की संभावना नहीं है और हवा की रफ्तार भी धीमी होने के कारण जो प्रदूषण के कण हवा में घुल रहे हैं, उससे प्रदूषण का लेवल ज्यादा बढ़ता जा रहा है।

जिले में प्रदूषण के नियंत्रण के उपाय किए जा रहे हैं। कूड़ा जलाने वालों पर जुर्माना लगाया जा रहा है। जहां एक्यूआई बढ़ रहा है वहां एंटी स्मॉग गन से छिड़काव किया जा रहा है।
भुवनप्रकाश यादव, क्षेत्रिय प्रदूषण अधिकारी
बढ़ती ठंड ने भी बढ़ाई परेशानी
चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की मौसम वेधशाला पर अधिकतम तापमान 27.9 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री रिकाॅर्ड किया गया। रात के तापमान में धीरे-धीरे गिरावट होने से ठिठुरन बढ़ने लगी है।
विज्ञापन


यह रहा प्रदूषण का हाल
मेरठ 374
पल्लवपुरम 390
गंगानगर 347
जयभीम नगर 386
मुजफ्फरनगर 321
नोएडा 367
बागपत 400
बुलंदशहर 341
दिल्ली 360
गाजियाबाद 423
ग्रेटर नोएडा 432

प्रदूषण से बचने के उपाय
- बाहर निकलते समय मास्क पहनें। एयर प्यूरीफायर का उपयोग करें।
- प्रदूषण कम करने के लिए निजी वाहनों के बजाए सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करें।
- घर और आसपास के क्षेत्र में पौधे लगाना पर्यावरण को बेहतर बनाने में मदद करता है।
- वायु गुणवत्ता सूचकांक पर नजर रखें और जब वायु गुणवत्ता खराब हो तो बाहर की गतिविधियां कम करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें