फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरधना में 194 सैंपल की जांच , तीन संक्रमित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना। नगर में रविवार को स्वास्थ विभाग की टीम ने सैंपलिंग की। इस दौराल 194 लोगाें की जांच की गई। इसमें दो महिलाओं को कोरोना की पुष्टि हुई। वहीं शुक्रवार को एक व्यक्ति को लिए सैंपल की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई। टीम ने तीनों को मेरठ स्थित अस्पताल भिजवा दिया।
विज्ञापन

देहात में भी कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम प्रतिदिन गांवों में भी जांच कर रही है। रविवार को टीम ने सरधना और आसपास क्षेत्र में लोगों की एंटीजन किट से जांच की। इस दौरान कुल 194 लोगों की जांच की गई। इनमें किलाखेवान की दो महिलाएं कोरोना पॉजिटिव मिलीं। वहीं दो दिन पूर्व कराई सैंपलिंग में तारनी स्ट्रीट निवासी एक व्यक्ति की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। सरधना में रविवार को कुल तीन कोरोना पॉजिटिव केस मिले। सीएचसी प्रभारी डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि कोरोना पॉजिटिव मिले तीनों लोगों को मेरठ के अस्पताल में भिजवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें