फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धंस रही हैं शहर की सड़कें, जान जोखिम में

विज्ञापन
विज्ञापन
धंस रही हैं शहर की सड़क, जोखिम में जान
विज्ञापन

मेरठ। शहर के वीआईपी इलाकों की सड़कें धंसनी शुरू हो गई हैं। मेरठ कॉलेज के बाहर धंसी सड़क पर शुक्रवार को पैच वर्क किया गया। इसके बाद यहां से गुजरने वाली जनता ने राहत की सांस ली। वहीं गढ़ रोड पर अभी भी कई स्थानों पर सड़क धंसी हुई है।
महानगर की सड़कों की गुणवत्ता में कमी कहें या फिर खोखली होती जमीन, स्थिति यह है कि शहर की सड़कों पर दौड़ना जान को जोखिम में डालने जैसा है। बता दें कि कई साल से शहर की सड़कों को खोदकर सीवर और पानी की पाइप लाइन डाली जा रही हैं। जिसके कारण हर साल सड़क धंस रही हैं। दो दिन से मेरठ कालेज के सामने सड़क धंसी थी। जनता को दुर्घटना से बचाने के लिए यहां गड्ढे में लोहे का होर्डिंग डाला हुआ था। यह होर्डिंग भी जनता की जान का दुश्मन बना था। सड़क दो जगह से धंसी है। शुक्रवार को नगर निगम के अधिकारियों की नींद टूटी। दोपहर बाद गड्ढा भरने का काम किया गया।
विज्ञापन

अवस्थापना निधि से बनेगा सरस्वती लोक मार्ग
- सड़क के साथ साथ नाले का भी होगा निर्माण
मेरठ। दिल्ली रोड स्व. अतुल माहेश्वरी सेतु के नीचे से नूरनगर- सरस्वती लोक मार्ग को बनवाने के लिए नगर निगम ने अवस्थापना निधि में प्रस्ताव तैयार किया है। सड़क ही नहीं बल्कि अब नालों का भी निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन

सरस्वती लोक मार्ग की स्थिति बेहद खराब है। गहरे गड्ढों में तब्दील सड़क पैदल चलने योग्य भी नहीं है। इस मार्ग से कई कालोनियों की जनता गुजरती है। ऐसे में रात के अंधेरे में गहरे गड्ढे जनता की जान के दुश्मन बने हैं। अमर उजाला ने इस समस्या को प्रमुखता से उठाया तो नगर निगम प्रशासन ने मार्ग बनवाने के लिए अवस्थापना निधि में प्रस्ताव तैयार किया। अब शीघ्र ही अवस्थापना की बैठक होने वाली है। जिसमें यह प्रस्ताव पास किया जाएगा। अधिशासी अभियंता नीना सिंह का कहना है कि सड़क व नाला निर्माण पर लगभग डेढ़ करोड़ रुपये खर्च होंगे। बजट प्रस्ताव तैयार कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें