फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: चीनी मांझे के विरोध में उतरे शहरवासी, पुतला फूंका

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। चीनी मांझे से युवक की मौत के बाद शहर में आक्रोश है। लोगों ने कई जगह प्रदर्शन किया और छात्रों ने सीसीएसयू के गेट पर पुतला फूंका। अधिकारियों से इस पर प्रतिबंध लगाने की मांग की।
विज्ञापन

मंगलवार को चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार पर छात्र नेता विनीत चपराना के साथ छात्रों ने चीनी मांझे पुतला दहन कर विरोध प्रकट किया। छात्रों ने कहा है कि चीनी मांझे से लगातार घटनाएं हो रही हैं, लेकिन प्रतिबंधित मांझे की अवैध बिक्री पर जिला प्रशासन रोक लगाने में विफल है। पुतला दहन करने वालों में आशु राठी, फिरोज ठाकुर, दिवाकर सैनी, रजत ठाकुर, अंकित मावी, प्रमोद शेरगढ़ी, आशु गोस्वामी, निशांत चौधरी मौजूद रहे।
जनशक्ति व्यापार समिति के कार्यकर्ताओं ने चीनी मांझे से हो रही घटनाओं के विरोध में शिवाजी रोड पर प्रदर्शन किया। उन्होंने चीनी मांझे पर प्रतिबंध की मांग की। व्यापारी नेता लोकेश चंद्रा ने कहा कि शास्त्रीनगर में युवक की चीनी मांझे के कारण मौत हो गई। इससे पहले भी लोग ऐसे हादसों में जान गंवा चुके हैं। उन्होंने कहा कि अभियान के नाम पर दिखावा करने की बजाय कड़ी कार्रवाई की जाए। इस अवसर पर रिंकू, बंटी, वंश, विवेक, वीरेंद्र, हिमांशु आदि रहे।
विज्ञापन

ब्रॉडवे मीडिया लिंक और पर्यावरण एवं स्वच्छता क्लब के निदेशक पीयूष ने मंगलवार को प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी राजेश कुमार से मिलकर चीनी मांझे के प्रयोग पर रोक लगाने की मांग की। उन्होंने बताया कि चीनी मांझा मनुष्यों के साथ-साथ पक्षियों के लिए भी जानलेवा साबित हो रहा है। इस अवसर पर अमित गुप्ता, संजीव गुप्ता, मयंक अग्रवाल मौजूद रहे।

सपा की मासिक बैठक में छाया मुद्दा
जेल रोड स्थित पार्टी कार्यालय पर हुई सपा की मासिक बैठक में मंगलवार को चीनी मांझे का मुद्दा उठा। इस पर प्रतिबंध लगाए जाने की मांग की गई। जिलाध्यक्ष विपिन चौधरी ने विधानसभा अध्यक्षों से अपने-अपने बूथ पर बूथ कमेटी बनाए जाने के लिए कहा। 16 जनवरी को होने वाले धरने प्रदर्शन में ज्यादा से ज्यादा लोगों के पहुंचने का आह्वान किया गया। डॉ. भीमराव आंबेडकर पर गृहमंत्री द्वारा की गई टिप्पणी के विरोध में सपा रजपुरा से चौधरी चरण सिंह पार्क तक ट्रैक्टर मार्च निकालने की तैयारी में है। जिला महासचिव योगेंद्र सोल्दा ने कुछ लोगों को सपा ज्वाइन कराई। इनमें सुमित जाटव, हंसराज, बबलू जाटव, सुमित कुमार, नवीन, अतुल त्यागी, एहतेशाम इलाही, निरंजन सिंह और रविंद्र प्रेमी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें