फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: शहर की विभिन्न संक्षेप न्यूज एकसाथ...

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर की संक्षेप न्यूज ...
विज्ञापन

राम नाम प्रतियोगिता के विजेता का हुआ चयन
मेरठ। सदर तेली मोहल्ला स्थित श्री गणपति सेवा समिति के 17वें गणेश महोत्सव में दसवें दिन श्री राम नाम प्रतियोगिता का विजेता पर्ची निकालकर घोषित किया गया। श्रद्धालुओं ने 11 हजार बार राम नाम लिखकर पुस्तिकाएं जमा कीं। इस दौरान सांस्कृतिक झांकियों में हिस्सा लेने वाले 22 बच्चों को भी पुरस्कृत किया गया। आरती और प्रसाद वितरण के बाद 24 सितंबर को शाम सात बजे से बुलंदशहर के लविन गुप्ता की भजन संध्या होगी।
.....
उत्तम त्याग धर्म से आत्मशुद्धि का संदेश
मेरठ। शारदा रोड स्थित श्री महावीर जयंती भवन में आचार्य सौरभ सागर के वर्षायोग में उत्तम त्याग धर्म मनाया गया। प्रवचन में आचार्य सौरभ सागर ने कहा कि मोह, राग-द्वेष और अहंकार का त्याग ही आत्मशुद्धि का मार्ग है। उन्होंने दान और त्याग का अंतर समझाते हुए आहार, औषधि, अभय और शास्त्र दान का महत्व बताया। रात में महिला शाखाओं की नाटिका प्रतियोगिता हुई। 24 सितंबर को युवा जैन मिलन की ओर से म्यूजिकल तंबोला होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

......
श्री सम्मेद शिखर विधान में गूंजा त्याग का संदेश
मेरठ। डी ब्लॉक शास्त्री नगर स्थित श्री 1008 भगवान महावीर दिगंबर जैन मंदिर में दश लक्षण महापर्व के आठवें दिन उत्तम त्याग धर्म मनाया गया। श्रीजी का अभिषेक, शांतिधारा और श्री सम्मेद शिखर विधान हुआ। पंडित प्रशांत जैन शास्त्री ने कहा कि सच्चा त्याग वस्तु छोड़ने के साथ उसके प्रति मोह और ममता छोड़ना है। उन्होंने क्रोध, अहंकार, लोभ और ‘मैं-मेरा’ के भाव का त्याग करने का संदेश दिया। अंत में धार्मिक तंबोला हुआ।




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें