फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर रामलीला कमेटी ने शुरू की रामलीला की तैयारी

विज्ञापन
मेरठ..कंवलजीत..बुढ़ाना गेट स्थित सनातन धर्म स्कूल में शहर रामलीला कमेटी का हुआ रसीद पूजन.....संव
विज्ञापन
मेरठ। श्री रामलीला कमेटी मेरठ शहर के तत्वावधान में श्री सनातन धर्म मंदिर बुढ़ाना गेट पर 19 सितंबर से 6 अक्तूबर तक होने वाली रामलीला का रसीद पूजन किया गया। मनोज जिंदल एवं माधव जिंदल ने पूजन कराया। पूजन का कार्य मंदिर के पुजारी आचार्य संतोष कुमार त्रिपाठी ने कराया।
विज्ञापन

शहर रामलीला कार्यालय का उद्घाटन राज्यसभा सदस्य और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भाजपा डॉ. लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने किया। मनोज कुमार गुप्ता ने बताया कि आज रसीद पूजन एवं कार्यालय के उद्घाटन के साथ रामलीला की तैयारी प्रारंभ की गई है। आज समिति के सभी सदस्यों के साथ मेरठ शहर में होने वाली रामलीला के लिए रूपरेखा तैयार की गई है। उन्होंने बताया कि इस बार भव्य रामलीला का मंचन रत्नाकर ड्रामेटिक आर्ट प्रोडक्शन रोहिणी दिल्ली द्वारा किया जाएगा।
महामंत्री मनोज अग्रवाल ने बताया कि इस बार सभी शोभायात्रा को भव्य रूप देने का निर्णय लिया गया है। संचालन राकेश शर्मा ने किया। इस दौरान कोषाध्यक्ष योगेंद्र अग्रवाल, मुख्य संयोजक राकेश गर्ग, संयोजक राकेश शर्मा, आलोक गुप्ता, अंबुज गुप्ता, अपार मेहरा, अर्पित भारद्वाज, सुशील गर्ग, अजय अग्रवाल, मनोज जिंदल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें