फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेक्टर मजिस्ट्रेट रखेंगे अस्पतालों पर नजर, कोरोना मरीजों को मिले सही उपचार

विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर मजिस्ट्रेट रखेंगे अस्पतालों पर नजर
विज्ञापन

मेरठ। अस्पतालों में कोरोना पीड़ितों को भर्ती करने से लेकर सही उपचार पर अब सेक्टर मजिस्ट्रेट नजर रखेंगे। अगर किसी अस्पताल ने कोरोना पीड़ितों के साथ दुर्व्यवहार किया या उपचार से इनकार किया तो सेक्टर मजिस्ट्रेट जांच करेंगे। जिलाधिकारी के. बालाजी ने शासन के निर्देश पर जिले में कोरोना पीड़ितों को सही उपचार दिलाने की व्यवस्था बनाने के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात कर दिए। सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट अपने क्षेत्र में आने वाले इलाकों में कोरोना मरीजों को अस्पताल में दाखिल कराएंगे।
विज्ञापन

----
इस प्रकार रहेगी जिम्मेदारी
श्री राम आयुर्वेदिक मेडिकल कालेज में एसीएम तृतीय, धन सिंह कोतवाल कोविड अस्पताल में एसडीएम सदर, पीएल शर्मा जिला अस्पताल सिटी मजिस्ट्रेट, लाला लाजपत राय मेडिकल कालेज में एडीएम सिटी, जिला महिला चिकित्सालय सिटी मजिस्ट्रेट, एनसीआर मेडिकल इंस्टीट्यूट हापुड़ रोड एसडीएम सदर, सुभारती मेडिकल कालेज एसडीएम सदर, जेएमसी मेडिसिटी भोला रोड एसडीएम सदर, गणपति अस्पताल बागपत रोड एसीएम तृतीय, सिरोही अस्पताल एसीएम तृतीय, मिलट्री अस्पताल 12, आनंद हॉस्पिटल एसीएम द्वितीय, संतोष अस्पताल एसीएम द्वितीय, लोकप्रिय अस्पताल एसीएम द्वितीय, न्यूटिमा एसीएम द्वितीय, आईआईएमटी गंगानगर एसीएम द्वितीय, कैलाशी कंकरखेड़ा एसीएम प्रथम, एसडीएस ग्लोबल एसीएम चतुर्थ, अप्सनोवा मवाना रोड एसीएम द्वितीय, आर्यव्रत रूड़की रोड एसीएम चतुर्थ, होली फैमिली मवाना में एसडीएम मवाना, जेपी अस्पताल रोहटा रोड में एसीएम प्रथम, केएमसी बागपत रोड एसीएम तृतीय को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा सीएनएस में एसीएम तृतीय, जगदंबा में एसीएम द्वितीय, राधा गोविंद में एसीएम द्वितीय, अजय अस्पताल में एसीएम द्वितीय, जगत रोहटा रोड की जिम्मेदारी एसीएम द्वितीय पर है। कैपिटल अस्पताल शास्त्रीनगर एसीएम द्वितीय, ओम ट्रामा गढ़ रोड एसीएम द्वितीय और धनवंतरी हास्पिटल की एसीएम द्वितीय पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें