फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: लगातार बारिश के बाद गुल हुई शहर की बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। बारिश शनिवार देर शाम तक रुक-रुक कर होती रही। शहर के कई इलाकों में शुक्रवार को पूरे दिन बिजली नहीं रही। जिससे उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। टीपीनगर क्षेत्र में दोपहर 1:30 से लेकर 3:30 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहे। इसके अलावा शास्त्रीनगर, लोहिया नगर, मेडिकल, दिल्ली रोड, घंटाघर आदि क्षेत्रों में बिजली बार-बार आती जाती रही।
विज्ञापन

टीपीनगर क्षेत्र में शुक्रवार को अंडरग्राउंड 33 केवी लाइन में फाल्ट हो गया था। जिसके कारण क्षेत्र के साबुन गोदाम, मलियाना, गुप्ता काॅलोनी आदि क्षेत्रों में बिजली नहीं रही थी। केबल में फाल्ट न मिलने के कारण घंटाघर क्षेत्र से वैकल्पिक व्यवस्था का विद्युत आपूर्ति कराई गई थी। शनिवार को विभाग की ओर से फाल्ट को तलाश कर ठीक कराया गया, जिसके बाद क्षेत्र में बिजली आपूर्ति सुचारू हो पाई। इस कारण शनिवार को भी यहां दो घंटे दोपहर में बिजली नहीं रही। उपखंड अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि शुक्रवार को फाल्ट ठीक कराकर विद्युत आपूर्ति को सुचारू कराया गया। घंटाघर क्षेत्र में भी शनिवार सुबह से ही बिजली बार-बार आती जाती रही। क्षेत्र के व्यापारी अकरम कुरैशी ने बताया कि सुबह 9 बजे से ही बार-बार बिजली आती जाती रही। लेडीज पार्क उपकेंद्र क्षेत्र में भी दो घंटे बिजली नहीं रही। इसके अलावा लोहिया नगर उपकेंद्र क्षेत्र में भी सुबह 11 बजे से लेकर दोपहर 3 बजे तक बिजली नहीं रही।
बारिश के कारण शहर से लेकर देहात तक बिजली का बुरा हाल रहा। मवाना, सरधना, किला परीक्षितगढ़, जानी आदि क्षेत्रों में बिजली बार-बार आती जाती रही। गढ़ रोड के किनानगर, हसनपुर आदि क्षेत्र में दिन में दो से तीन घंटे बिजली नहीं रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें