सबसे महंगे काॅमर्शियल इलाके
(रुपये प्रति वर्ग मीटर में)
लायल बुक डिपो से छीपी टैंक तक : 1,68,000
सोहराब गेट से सम्राट हैवन्स : 1,55,488
स्टेडियम चौराहे से गोल मार्केट : 1,74,000
स्टेडियम चौराहे से मेघदूत तक : 1,74,000
स्टेडियम चौराहे से रिजर्व लाइन : 1,74,000
असौड़ा हाउस : 1,48,800
यूरोपियन एस्टेट : 1,26,000
चौहान मार्केट पल्लवपुरम : 1,40,000
अंसल टाउन : 1,15,000
ये हैं प्रमुख इलाकों की दरें
(आवासीय दरें रुपये प्रति वर्ग मीटर)
बेगमपुल से जीआईसी तक : 84 हजार
बच्चा पार्क चौराहे से हापुड़ अड्डे तक : 78 हजार
पीएल शर्मा रोड : 69 हजार
बेगमपुल चौराहे से सोफिया स्कूल तक : 52 हजार
यह भी पढ़ें: गजब हाल: सीएम योगी करके गए लोकार्पण, अब स्टाफ ने मशीन को पैक कर कमरे में रखवाया, जांच के लिए पहुंच रहे मरीज
सेंट्रल मार्केट-बेगमपुल पर दर 1.20 लाख
जिले में व्यावसायिक संपत्तियों की दरों में काफी बढ़ोत्तरी देखने को मिली है। बेगमपुल क्षेत्र में एक लाख 20 हजार रुपये प्रतिवर्ग मीटर से अधिक हो गई हैं। वहीं, सेंट्रल मार्केंट में भी एक लाख 20 हजार से अधिक है। इसके अलावा सेंट्रल मार्केंट में कॉम्पलेक्स, मॉल में स्थित दुकान एक लाख 50 हजार रुपये प्रतिवर्ग मीटर तक पहुंच गई हैं।
मवाना में भी व्यावसायिक संपत्ति महंगी
इन दोनों तहसील के अंतर्गत भी व्यावसायिक संपत्तियों की दरें लाख रुपये प्रतिवर्ग मीटर में पहुंच गई हैं। मवाना- परीक्षितगढ़ मार्ग पर एक लाख से अधिक एकल दुकान प्रतिवर्ग मीटर में हैं। कस्बा मवाना में सुभाष चौक से गोल मार्केट तक 1. 42 लाख रुपये प्रतिवर्ग मीटर दरें निर्धारित की गई है। हाइवे आने से मेरठ-गढ़ मार्ग पर भी एक लाख तीन हजार रुपये प्रति वर्ग मीटर तय की गई हैं। वहीं, आवासीय में मेरठ-गढ़ मार्ग पर 18 हजार रुपये प्रतिवर्ग मीटर, किठौर-परीक्षितगढ़ रोड पर मात्र 12 हजार रुपये प्रतिवर्ग मीटर है।
दौराला दस हजार से नीचे सिमटा
मेरठ जिले के महत्वपूर्ण इलाकों में शामिल दौराला की आवासीय कॉलोनियों में सर्किल रेट की दरें दस हजार रुपये प्रतिवर्ग मीटर से नीचे ही हैं। इंद्रपुरी, भगवानपुरी, जगन्नाथपुरी आदि कॉलोनियों में सर्किल रेट मात्र 8200 रुपये प्रतिवर्ग मीटर है। यहां व्यावसायिक भी अधिकतम 53 हजार रुपये प्रतिवर्ग मीटर है। वहीं, लावड़ के आसपास मात्र 1700 रुपये प्रतिवर्ग मीटर में ही आवासीय सर्किल दरें निर्धारित की गई हैं।