फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ में सर्कल रेट बढ़ाने की कवायद शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ में सर्कल रेट बढ़ाने की कवायद शुरू
विज्ञापन

मेरठ। जनपद में सर्किल रेट बढ़ाने की कवायद शुरू हो चुकी है। इसके लिए बृहस्पतिवार को अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व सुभाष चंद प्रजापति की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिसमें सभी डिप्टी रजिस्ट्रार ने अपने-अपने प्रस्ताव दिए। इन प्रस्तावों को देखने के बाद एडीएम (एफ) ने तीनों तहसीलों के तहसीलदारों को नई सड़कें और आवासीय कॉलोनियों को चिन्हित कर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया। इसके बाद ही आगामी बैठक में सर्किल रेट पर चर्चा होगी।
अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने बैठक में कहा कि पिछले तीन सालों में विधायक निधि आदि से कई नई सड़कें बनीं हैं। वहीं, एक्सप्रेसवे और रैपिड आदि प्रोजेक्ट पर भी काम हुआ है। इसके अलावा नई आवासीय कॉलोनी भी विकसित हुई हैं। इसलिए नए सर्किल रेट लागू करने से पहले इन सभी का चिन्हांकन होना जरूरी है। उन्होंने बैठक में मौजूद सभी तहसीलदारों को निर्देश दिया कि वह लेखपालों के माध्यम से इस पर रिपोर्ट तैयार कराएं। साथ ही कुछ ऐसे स्थान भी हैं, जहां पर सर्किल रेट की विसंगति है। इन्हें भी इस बार दूर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक सप्ताह बाद होगी बैठक
एडीएम (एफ) ने बताया कि इस पूरे काम में एक सप्ताह लग जाएगा। ऐसे में 15 जुलाई के आसपास आगामी बैठक होगी। जिसमें रिपोर्ट के आधार पर निर्णय लिया जाएगा और रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेज दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें