फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना का खौफ : 80 प्रतिशत घटा सिनेमाघरों का कारोबार, कई सिनेमाघरों के शो कैंसल

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। कोरोना वायरस ने बड़े पर्दे पर खौफ का पर्दा डाल दिया है। सिनेमाघरों का व्यापार 70-80 प्रतिशत तक प्रभावित हुआ है। कुछ सिनेमाघरों में केवल तीन शो ही चल रहे हैं। इनमें भी 10 से 20 प्रतिशत दर्शक ही पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

शहर में 13 सिनेमाघर हैं। मॉल के सिनेमाघरों में एक दिन में 10 से 15 शो चलते हैं तो अन्य सिनेमाघरों में चार शो चलते हैं। नंदन सिनेमा हॉल के मालिक देवेश त्यागी ने बताया कि सिनेमा घर में चार शो चल रहे हैं। लेकिन 10-20 प्रतिशत ही सीटें भर रही हैं। कई बार शो कैंसल भी करने पड़े हैं। निशात सिनेमाघर के मालिक दीपक सेठ ने बताया कि बागी-3 के चार शो चल रहे हैं। लेकिन टिकट की बिक्री दस प्रतिशत ही हो पा रही है। वेव सिनेमा के मैनेजर सुनील दत्त ने बताया कि यहां तीन मूवी के 15 शो चल रहे हैं। 25 प्रतिशत तक कारोबार घट गया है।
पांच दिन में पड़ा रिकार्ड प्रभाव
शहर में चार से पांच दिन में सर्वाधिक सिनेमाघरों को नुकसान उठाना पड़ा है। व्यापार अस्सी प्रतिशत घट गया है। कई थियेटरों में शो भी कैंसल करने पड़ रहे हैं। 10 से 20 प्रतिशत ही सीटें भर रही है। -अजय गुप्ता नटराज, अध्यक्ष, मेरठ डिस्ट्रिक्ट सिनेमा एसोसिएशन
विज्ञापन

टिकट लेने से पहले होगी बुखार की जांच
स्वास्थ्य विभाग और मॉल-सिनेमा हॉल संचालकों की हुई बैठक
मेरठ। कोरोना के चलते अब मॉल और सिनेमा हॉल में फिल्म का टिकट लेने से पहले इंफ्रारेड थर्मामीटर से बुखार की जांच करानी पड़ेगी। जिन लोगों को बुखार निकलेगा उन्हें वापस भेज दिया जाएगा। यह निर्देश शनिवार को सीएमओ डॉ. राजकुमार ने मॉल और सिनेमा हॉल प्रबंधकों के साथ हुई बैठक में दिए। हिदायत भी दी कि सिनेमा हॉल में कोरोना से बचाव के लिए ‘क्या करें और क्या न करें’ के पोस्टर लगाएं। फर्श, कुर्सी के हत्थों और रैंक की सफाई एक प्रतिशत सोडियम हाइपोक्लोराइट से कराई जाए। बैठक में एसोसिएशन अध्यक्ष अजय गुप्ता, जिला मनोरंजन अधिकारी, जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. विश्वास चौधरी, इपिडिमियोलॉजिस्ट डॉ. रचना टंडन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें