फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छिटपुट घटनाओं के बीच मेरठ में हुआ 66.89 प्रतिशत मतदान

Sun, 12 Feb 2017 11:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश की 17वीं विधानसभा के लिए पहले चरण का मतदान छिटपुट घटनाओं के बीच शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। मतदाताओं में इस बार ज्यादा उत्साह नजर आया। यही वजह रही कि जिले में अब तक का रिकॉर्ड 66.89 प्रतिशत मतदान हुआ। इससे पहले वर्ष-2012 के विधानसभा चुनाव में 64.24 और वर्ष-2014 के लोकसभा चुनाव में 65.85 फीसदी मतदान हुआ था। मुस्लिम बहुल क्षेत्रों और गांवों में सुबह से ही मतदान केंद्रों पर लाइन लगनी शुरू हो गई। वहीं शहर के पॉश इलाकों में पूर्वाह्न 11 बजे के बाद मतदान ने रफ्तार पकड़ी।
विज्ञापन

जिले की सातों विधानसभा सीटों पर सुबह सात से नौ बजे के बीच मतदान की औसत गति 10 प्रतिशत रही। वहीं पूर्वाह्न 11 बजे तक यह बढ़कर करीब 25 प्रतिशत पहुंच गई। दोपहर एक बजे तक वोटिंग प्रतिशत 39 प्रतिशत के आसपास पहुंच गया। अपराह्न तीन बजे तक मतदान 53 फीसदी से ज्यादा हो गया। देहात की सिवालखास, सरधना और हस्तिनापुर विधानसभा सीट के कई मतदान केंद्रों पर देर शाम तक मतदाताओं की लाइन लगी रही। अंतिम दो घंटों में यह बढ़कर 66.89 प्रतिशत पर बंद हुआ।

इन प्रत्याशियों का भाग्य हुआ लॉक
विधानसभावार प्रत्याशी
शहर सीट - 15 प्रत्याशी
डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी (भाजपा)
रफीक अंसारी (सपा)
पंकज जौली (बसपा)
ज्ञानेंद्र शर्मा (रालोद)
धीरज गोयल (शिवसेना), अमित भारद्वाज (हिंदुस्थान निर्माण दल), प्रीति (भारतीय किसान मजदूर पार्टी), मुर्तजा (सर्व सम्मत पार्टी), निर्दलीय राजेश मोहन, वसीकुल हसन जैदी, मौ. अफजाल, राजीव गर्ग, महफूज, जितेंद्र वर्मा, अब्दुल वहाब।
विज्ञापन


दक्षिण सीट - 11 प्रत्याशी
हाजी याकूब कुरैशी (बसपा)
डॉ. सोमेंद्र तोमर (भाजपा)
आजाद सैफी (कांग्रेस)
पप्पू गुर्जर (रालोद)
प्रभुदयाल (भारतीय बहुजन परिवर्तन पार्टी), चहन सिंह (शिवसेना), रामशरण सैनी (भारतीय किसान मजदूर पार्टी), बादल मलिक (यूडीएफ), रवि भट्ट (हिंदुस्तान निर्माण दल) और निर्दलीय होशियार सिंह, अतुल खोड़ेवाल।

हस्तिनापुर सीट - 6 प्रत्याशी
प्रभुदयाल वाल्मीकि (सपा)
दिनेश खटीक (भाजपा)
योगेश वर्मा (बसपा)
कुसुम (रालोद)
निर्दलीय : राजकुमार और दुर्योधन कुमार।

किठौर सीट - 07 प्रत्याशी
शाहिद मंजूर (सपा)
सत्यवीर त्यागी (भाजपा)
गजराज नागर (बसपा)
मतलूब गौड़ (रालोद)
निर्दलिय राहत अली, अमरीश त्यागी, मो. कासिम।

सिवालखास सीट - 9 प्रत्याशी
गुलाम मोहम्मद (सपा)
जितेंद्र सिंह सतवाई (भाजपा)
नदीम चौहान (बसपा)
चौ. यशवीर सिंह (रालोद)
निर्दलीय : सुभाष, वसी मोहम्मद, हरेंद्र, दीपक राम, विक्रांत चौधरी।
----------------------
कैंट सीट- 14 प्रत्याशी
सत्यप्रकाश अग्रवाल (भाजपा)
रमेश धींगड़ा (कांग्रेस)
सतेंद्र सोलंकी (बसपा)
संजीव धामा (रालोद)
सतीश चंद (रासपा), कृष्ण कुमार (हिनिद), जिले सिंह (शिवसेना), फिरोज सैफी (पीस पार्टी), संजय वर्मा (भातासपा) और निर्दलीय डॉ. नरेश चंद्रा, लोकेश त्यागी, बीपी सिंह, विनोद चौधरी और प्रदीप शर्मा।

सरधना सीट - 10 प्रत्याशी
ठा. संगीत सोम (भाजपा)
अतुल प्रधान (सपा)
इमरान कुरैशी (बसपा)
वकील अहमद (रालोद)
वासिफ अली (नेलोपा), विकास वर्मा (भारतीय तारक समाज पार्टी) और निर्दलीय ममता, तरुण जाटव, देवेंद्र, नरेश कश्यप।

जिले में अब तक का रिकॉर्ड मतदान
जिले में अब तक हुए लोकसभा और विधानसभा चुनावों पर नजर डालें तो इस बार रिकॉर्ड मतदान हुआ है। इससे पहले लोकसभा के वर्ष-2014 के चुनाव में रिकॉर्ड मतदान 65.85 प्रतिशत हुआ था। लेकिन, शनिवार को हुए 66.89 प्रतिशत मतदान ने इस आंकड़े को पीछे छोड़ दिया। हालांकि, जिला प्रशासन ने जिस तरह मतदाता जागरूकता अभियान चलाया था, उससे उम्मीद की जा रही थी कि मेरठ का मतदान इस बार 70 फीसदी का आंकड़ा पार कर जाएगा।
विज्ञापन


विधानसभा वार मतदान प्रतिशत
विधानसभा             मतदान प्रतिशत 2017     मतदान प्रतिशत 2012    लोकसभा चुनाव 2014 का मतदान प्रतिशत
सिवालखास                   70.71                            65.83                                71
सरधना                         71.58                       72.67                                68
हस्तिनापुर                         68.25                            61.75                                65
किठौर                                 71.24                       66.51                                  68
मेरठ कैंट                             59.33                      58.64                                   62
मेरठ शहर                          64.56                          64.23                                 64
मेरठ दक्षिण                         62.39                      61.57                                   63
कुल                          66.89                    64.24                                 65.85
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें