फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरातत्व विभाग के 25 लाख रुपये से बनाई जा रही चर्च की दीवारें

विज्ञापन
सरधना में ऐतिहासिक चर्च की बढ़ाई जा रही बाउंड्री वाल। - फोटो : SARDANA
विज्ञापन
सरधना। ऐतिहासिक चर्च की बाउंड्री वॉल व सड़क निर्माण के लिये पुरातत्व विभाग द्वारा करीब 25 लाख रुपये का टेंडर छोड़ा गया हैं। दीवार का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया हैं। चर्च की सामने और बराबर की दीवारों की तीन मीटर ऊंचाई और बढ़ाई जा रही है। दीवार को चर्च के अनुरूप रखने के लिए उस पर रंग भी किया जा रहा है। जिससे पर्यटकों को पुराने दीवार जैसी ही दिखाई दे।
विज्ञापन

सरधना के ऐतिहासिक चर्च की सुंदरता और भव्यता को बरकरार रखने के लिए पुरातत्व विभाग 25 लाख रुपये खर्च कर रहा है। जिसमें 50 लंबाई की चर्च के सामने की दीवार व 180 मी. लंबी चर्च के बराबर की दीवार को तीन मीटर ऊंचाई तक बढ़ाया जा रहा है। वहीं एक ओर कच्चे रास्तों को पक्का किया जाना है। बताया कि दीवार को पुराना रूप ही दिया जा रहा है। जिससे दूसरे राज्यों, विदेशों से आने वाले पर्यटकों को चर्च की दीवार भी पुराने रंग में दिखे और वह उसे ऐतिहासिक होने का ही अनुभव कर सकें। बताया कि बाउंड्री व रास्ते से चर्च की सुरक्षा भी बढ़ेगी। पुरातत्व विभाग के अधीक्षण बसंत कुमार स्वर्णकार ने बताया कि भारत सरकार द्वारा इन दोनों निर्माणों के लिए 25 लाख रुपये की राशि जारी की गई है। सरधना चर्च के फादर पाक्या नाथन ने बताया कि चर्च की बाउंड्री वॉल का निर्माण पुरातत्व विभाग द्वारा किया जा रहा है। उन्हें केवल इसकी ही जानकाररी है। चर्च प्रबंधन इस कार्य को नहीं करा रहा है। ठेकेदार पप्पू सिंह के मुताबिक टेंडर प्रक्रिया के तहत निर्माण कार्य कराया जा रहा है। टेंडर पुरातत्व विभाग द्वारा ही छोड़ा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें