फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव आयोग ने मवाना सीएचसी प्रभारी को हटाया

Fri, 03 Feb 2017 11:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चुनाव आयोग ने शिकायत पर मवाना सीएचसी प्रभारी डॉ. वीरेंद्र कुमार चौहान को हटा दिया है। उन्हें  सीएमओ कार्यालय मेरठ से संबद्ध किया गया है। चुनाव आयोग की कार्रवाई का यह पहला मामला है।
विज्ञापन


डॉ. वीरेंद्र कुमार चौहान करीब 16 साल से सीएचसी मवाना पर तैनात थे। कुछ लोगों ने चुनाव आयोग से शिकायत की थी कि वह चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित कर सकते हैं। सूत्रों का कहना है कि डॉ. वीरेंद्र ओपीडी के समय लोगों को अपने कक्ष में बिठाकर एक पार्टी के पक्ष में मतदान करने की पैरवी कर रहे थे। शिकायत होने पर चुनाव आयोग ने सीएमओ को उन्हें हटाने के निर्देश दिए। लेकिन सीएमओ की तरफ से तर्क दिया गया कि मवाना बड़ी जगह है। वहां पर सीनियर अधिकारी को रखने की आवश्यकता है। आचार संहिता के चलते किसी दूसरे सीनियर चिकित्सक को नहीं भेजा जा सकता है। ऐसे में इन्हीं को सीएचसी पर रखने की अनुमति दी जाए। सीएमओ के तर्क को चुनाव आयोग ने खारिज कर दिया। आदेश दिया कि डॉ. वीरेंद्र कुमार चौहान को तत्काल हटाया जाए। बृहस्पतिवार को जैसी ही फैक्स से सूचना प्राप्त हुई तो उन्हें सीएमओ कार्यालय से अटैच कर दिया। सीएमओ डॉ. वीरेंद्र पाल सिंह का कहना है कि हमने आयोग के सामने पक्ष रखा था, लेकिन आयोग ने पक्ष को खारिज कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें