फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चर्च में गूंजने लगे क्रिसमस कैरल

विज्ञापन
विज्ञापन
चर्च में गूंजने लगे क्रिसमस कैरल
विज्ञापन

मेरठ। क्रिसमस माह की शुरुआत एक दिसंबर एडवैंट संडे से हो गई है। माहभर शहर में सुबह और शाम क्रिसमस कैरल गूंजेंगे। शहर के प्रमुख नौ चर्च में विशेष आयोजन होंगे। 15 दिसंबर को सेंट जाेंस चर्च 200 वां स्थापना दिवस मनाएगा। ईसाई धर्म द्वारा संचालित शहर के प्रमुख 12 स्कूलों द्वारा 27 दिसंबर को विशेष जुलूस निकाला जाएगा। 18 दिसंबर से प्रमुख आयोजन शुरू हो जाऐंगे।
विज्ञापन

शहर में सिटी मैथोडिस्ट चर्च, सेंट पॉल मैथोडिस्ट चर्च, सेंट्रल मैथोडिस्ट चर्च, सेंट जोंजफ चर्च, सेंट लुक्स चर्च, सेंट पीटर्स चर्च, सेंट थामस चर्च, सेंट जोंस चर्च, सीएनआई सेंट पीटर्स चर्च में विशेष आयोजन होंगे। ब्रदर ललित स्टीफिन ने बताया कि कैरल सिंगिंग डोर टू डोर विजिटेशन का कार्य शुरू हो गया है। 18 दिसंबर को ईसापुरम, गंगानगर, लालकुर्ती, अब्दुल्लापुर, मेडिकल कॉलेज, शास्त्रीनगर, जयदेवीनगर, चंद्रलोक कॉलोनी, माधवपुरम, पूर्व शेखलाल, सुभाष नगर, पूर्वा अहिरान, सदर, नंगला बट्टू, पांडव नगर में विशेष कैरल सिंगिंग का विशेष आयोजन होगा। सात दिसंबर को म्यूजिक प्रतियोगिता सेंट थॉमस आडिटोरियम में होगा। दूसरा एडवैंट संडे (लेमन संडे) 8 दिसंबर को मनाया जाएगा। तीसरा संडे (व्हाइट गिफ्ट संडे) होगा। 21 दिसंबर को क्रिसमस कंटाटा, 22 दिसंबर को चौथे एडवैंट संडे (क्रिसमस ट्री व संडे स्कूल प्रोग्राम) के रुप में मनाया जाएगा। 24 दिसंबर को क्रिसमस ईव पर कैंप फायर का आयोजन होगा। 25 दिसंबर को बपतिस्मा (क्रिसमस सर्विस) का आयोजन होगा। 29 दिसंबर को आफ्टर क्रिसमस चर्च सर्विस, 31 दिसंबर को वाच नाइट सर्विस, 1 जनवरी 2020 को नये साल की चर्च सर्विस का आयोजन किया जाएगा। इसी क्रम में सात जनवरी को एमसीआई डे मनाया जाएगा। विभिन्न चर्च में फादर इमानुअल मसी, फादर डेविड मसी, फादर चमन कंफर्ट, फादर जॉन चिम्मन, फादर राज, फादर लारेंस, फादर पारितोष नोयल, फादर रोडरिक विक्टर, रैव्ह. रिनवी नोयल प्रवचन देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें