फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Happy Christmas 2017 : सांता क्लॉज बनकर स्कूल पहुंचे बच्चे

Mon, 25 Dec 2017 11:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
क्रिसमस पर बच्चों ने की मस्ती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
क्रिसमस का पर्व शहर के स्कूलों में उत्साहपूर्वक मनाया गया। स्कूलों को जहां भव्य तरीके से सजाया गया, वहीं बच्चे भी सजधज कर स्कूल पहुंचे। नई मंडी स्थित किडजी प्ले स्कूल में ईसा मसीह का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। स्कूल प्रांगण को क्रिसमस ट्री से सजाया गया। स्कूल प्रांगण में बच्चों ने पेपर प्लेट से सांता क्लॉज का मास्क बनाया। सांता क्लॉज बनकर आए बच्चों को चर्च भी ले जाया गया। ईसा मसीह के जीवन पर आधारित ज्ञान वर्धक बाते बताई गई। डायरेक्टर चारु भारद्वाज और कोर्डिनेटर शालिनी जैन ने बच्चों को उपहार वितरित किए। उधर, ग्रेन चैंबर पब्लिक स्कूल में क्रिसमस पर्व धूमधाम से मनाया गया। प्रसिद्ध गीत जिंगल बैल पर बच्चों ने नृत्य प्रस्तुत किया। प्रधानाचार्य सुतपा बोस ने बताया कि मानवता की भलाई के लिए ईसा मसीह ने अपने प्राण दिए।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

क्रिसमस डे - फोटो : अमर उजाला
वहीं, दून वैली पब्लिक स्कूल नई मंडी में क्रिसमस डे भव्य आयोजन हुआ। बच्चे सांता क्लाज की वेशभूषा में आए। ब्रांच हैड रुचि शर्मा ने बच्चों को उपहार भेंट किए। प्रबंधक सीमा शर्मा और प्रबंधक राजकिशोर गुप्ता सभी बच्चों को बधाई दी। उधर, एमजी पब्लिक स्कूल में नर्सरी और केजी के बच्चों ने सांता क्लाज बनकर जमकर धमाल मचाया। मौके पर प्रधानाचार्य जीबी पांडे, बेला आनंद, बबीता वर्मा, मोनिका गर्ग आदि का सहयोग रहा। उधर, सिद्धार्थ कालोनी स्थित यूरो किड्स स्कूल में क्रिसमस दिवस धूमधाम से मनाया गया। बच्चों ने जीजस, हनु, मरीयम, अलाइना का रोल प्ले कर भव्य प्रस्तुति दी। स्पेशल असेम्बली में बच्चों की थीम की कविता, गायन हुआ। केक काटा गया और सेंटा क्लाज से संबंधित मूवी दिखाई गई। चंद्रकांता, आरडी शर्मा, सुरेंद्र मलिक ने विचार रखे। पूनम शर्मा, रश्मि, प्रिया, सोनिया आदि का सहयोग रहा।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें