फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गार्ड की हत्या में 25 हजार का इनामी चीनू गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। सिक्योरिटी गार्ड ललित की लूट के बाद हत्या के मामले में दूसरे आरोपी 25 हजार के इनामी चीनू को टीपीनगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसके साथी अतुल को तीन माह पूर्व पुलिस ने गिरफ्तार कर हत्याकांड का खुलासा किया था।
विज्ञापन

टीपीनगर के मलियाना की जयश्री कॉलोनी निवासी ललित परतापुर स्थित नेल्को स्पोर्ट्स फैक्टरी में सिक्योरिटी गार्ड था। गत 18 फरवरी को ललित दिन की ड्यूटी खत्म कर घर लौटा था। शाम करीब साढ़े सात बजे दोबारा चार घंटे की ड्यूटी बताकर घर से फैक्टरी के लिए निकला था। अगले दिन तक भी ललित घर नहीं पहुंचा तो पत्नी फैक्टरी में और उसके दोस्तों से पूछताछ की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चला था। इसके बाद शुक्रवार को बबीता ने टीपी नगर थाने में पति के लापता होने की तहरीर दी थी।
शनिवार शाम दिल्ली-देहरादून हाइवे स्थित जैन शिकंजी के पीछे एक व्यक्ति की दो कटी अंगुली पड़े होने की सूचना मिली थी। पुलिस पहुंची तो कुछ ही दूर झाड़ियों में एक युवक का शव मिला था। उसकी शर्ट गायब थी और ऊपरी हिस्सा जंगली जानवरों ने नोच रखा था। बाद में शव की पहचान ललित के रूप में हुई थी। इस मामले में पुलिस ने मलियाना निवासी अतुल को सोमवार शाम गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन

उसने पूछताछ में बताया था कि पड़ोसी चीनू के साथ मिलकर उसने शराब पिलाने के बाद ललित की बेल्ट से गला घोटकर हत्या कर दी थी। इसके बाद डंडे से सिर और चेहरे पर कई वार किए थे। जेब में मिली नकदी आपस में बांटने के बाद बाइक बिजली बंबा बाईपास पर एक खेत में छिपा दी थी। ललित का मोबाइल चीनू ले गया था। पुलिस ने अतुल की निशानदेही पर ललित की बाइक बरामद कर ली थी। चीनू के हाथ न आने पर एसएसपी ने उस पर 25 हजार का इनाम घोषित किया था। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि चीनू को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें