फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाइनीज मांझे के मामले पर एसपी सिटी से नोकझोंक

विज्ञापन
विज्ञापन
चाइनीज मांझे के मामले पर एसपी सिटी से नोकझोंक
विज्ञापन

मेरठ। वसंत पंचमी से पहले चाइनीज मांझे की बिक्री पर रोक लगाने के लिए अभियान चलाने की मांग को लेकर एनिमल केयर सोसाइटी के पदाधिकारी शुक्रवार को एसपी सिटी अखिलेश नारायण सिंह से मिलने पहुंचे। सोसाइटी का आरोप है कि अभियान में सहयोग की जगह उनके साथ नोकझोंक की गई और एसपी ने इसे वाणिज्य कर विभाग का दायित्व बता दिया।
एनिमल केयर सोसाइटी के सचिव अंशुमाली वशिष्ठ के मुताबिक चाइनीज मांझे के खिलाफ संस्था हर साल अभियान चलाती है। तीन दिन पहले वह कुछ सदस्यों को लेकर पुलिस ऑफिस पहुंचे और मौजूद अफसरों को अभियान की रूपरेखा से अवगत कराया। वहां मौजूद अफसरों ने भी प्रस्ताव को सराहा और सकारात्मक नजरिया दर्शाते हुए टीम को एसपी सिटी से मिलने के लिए भेजा। दो दिन से टीम एसपी सिटी ऑफिस के चक्कर लगा रही थी। शुक्रवार सुबह उनकी टीम दोबारा से एसपी सिटी ऑफिस पहुंची और डॉक्टर अखिलेश नारायण सिंह से वार्ता की। आरोप है कि एसपी सिटी ने फोर्स उपलब्ध कराने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि ऐसे अभियान के लिए पुलिस नहीं बनी है। उन्हें मदद चाहिए तो वह वाणिज्य कर विभाग जाए।
विज्ञापन

--
इनका कहना है -
सुप्रीम कोर्ट और एनजीटी की रोक के बाद भी जानलेवा मांझा बिक रहा है। हर साल सर्च अभियान चलाया जाता है। लेकिन इस बार एसपी सिटी ने मदद से इनकार कर दिया जबकि यह जनहित का काम है। - अंशुमाली वशिष्ठ, सचिव, एनिमल केयर सोसाइटी
विज्ञापन

---
चाइनीज मांझे की बिक्री पर निगरानी के लिए थानों की पुलिस टीमों को पहले से ही निर्देश दिए गए हैं। इस मामले में उनके पास आई टीम का ही व्यवहार ठीक नहीं था। उनकी ओर से कोई अभद्रता नहीं की गई है। - अखिलेश नारायण, एसपी सिटी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें