फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईशा दुहन वीडीए उपाध्यक्ष, शशांक चौधरी नए सीडीओ

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। शासन ने मेरठ में मुख्य विकास अधिकारी पद पर तैनात ईशा दुहन को वाराणसी विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष बनाया है। उन्होंने 15 जुलाई 2019 को मुख्य विकास अधिकारी पद संभाला था। डेढ़ वर्ष तक कार्यभार संभालते हुए उन्होंने पोषण अभियान, स्कूलों में ट्रेन लुक आदि नई योजनाओं पर कार्य किया। इन कार्यों की बुकलेट भी तैयार की। उन्होंने विभिन्न योजनाओं के ब्लॉकवार कैंप लगाकर जरूरतमंदों को लाभ दिलाए। इसी को देखते हुए शासन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी प्राधिकरण का अहम पदभार सौंपा है। अब मेरठ के नए मुख्य विकास अधिकारी शशांक चौधरी होंगे। वर्ष-2017 के आईएएस अधिकारी शशांक अभी तक अमरोहा में एसडीएम पद पर तैनात हैं। सोमवार को वह मेरठ आकर मुख्य विकास अधिकारी का चार्ज लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें