माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। चाइनीज मांझे की बिक्री पर रोक लगाने के लिए शहर पुलिस ने रविवार को दुकानों पर छापा मार कर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने 50 दुकानदारों को इस संबंध में नोटिस जारी किए।
एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि लिसाड़ी गेट, लोहिया नगर,थाना कोतवाली, देहली गेट रेलवे रोड पुलिस ने खैर नगर, देहली गेट, गोला कुआं, लिसाड़ी गेट की पतंग की दुकानों पर पहुंचकर जांच की। इस दौरान चाइनीज मांझा नहीं मिला। इस संबंध में 50 दुकानदारों को नोटिस जारी किए गए कि अगर वह चाइनीज मांझा बेचते मिले तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।