फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: मेरठ के उद्यमियों को सताने लगा 'कोरोना वायरस' का डर, कैंसिल किए चीन के बिजनेस टूर

Sat, 25 Jan 2020 01:09 PM IST
कपिल kapil शालू अग्रवाल, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
कोरोना वायरस - फोटो : ANI
विज्ञापन

कोरोना वायरस अटैक से पर्यटन कारोबार भी प्रभावित हुआ है। इसके चलते कारोबारियों और उद्यमियों ने चीन, थाईलैंड, जापान के बिजनेस टूर निरस्त करा दिए हैं। आगामी एक माह के लिए जिन लोगों की बुकिंग थीं, वो कैंसिल करा दी गई हैं। जो लोग नए साल पर चीन घूमने की योजना बनाए बैठे थे, वो भी अब घर बैठ गए हैं। टूर एंड ट्रेवल एजेंसी पर चाइना के लिए आगामी एक माह तक की कोई बुकिंग नहीं है। इतना ही नहीं अप्रैल, मई में होने वाले बड़े ट्रेड फेयर में शहर से 20 से अधिक उद्यमी भाग लेने जाते हैं, वो भी पशोपेश में हैं कि इस साल ट्रेड फेयर में जाना कितना सुरक्षित होगा। 

विज्ञापन


मेरठ व्यापारिक गतिविधियों का बड़ा शहर है। कागज, कैंची, धागा, केमिकल, रबड़, खेल उत्पादों के निर्माण के लिए कच्चा माल, मशीनों के पुर्जे, कपड़े, कॉस्मेटिक्स आदि के लिए मेरठ के उद्यमी चीन के बाजार पर निर्भर हैं। आयात, निर्यात दोनों में बड़ा लेनदेन चीन से होता है। चीन में कोरोना वायरस के अटैक से मेरठ का उद्योग भी प्रभावित है। उद्यमियों के साथ पर्यटकों ने भी टिकट कैंसिल करा दी है। पिछले पांच दिनों में आठ से दस टिकटें निरस्त हुई हैं। आगामी दो माह तक के लिए कोई एडवांस बुकिंग भी नहीं आई है।

अप्रैल में बड़ा फेयर
फिटनेस, जिम इक्विपमेंट का काफी सामान चीन से आता है। अप्रैल में स्पोर्ट्स का बड़ा फेयर भी लगता है, लेकिन वायरस अटैक के कारण कोई गतिविधि नहीं हो रही। - अपूर्व गुप्ता, संचालक लंदन स्पोर्ट्स पल्स जिम 
विज्ञापन


अभी बुकिंग नहीं कराई
अप्रैल, मई में चीन में बड़ा स्पोर्ट्स ट्रेड फेयर होता है। उसमें भाग लेने जाते हैं, लेकिन अभी जो हालात हैं उससे डर लग रहा है। अभी बुकिंग नहीं कराई है। - अंबर आनंद, संचालक नेलको इंटरनेशनल

विज्ञापन

कैंसिल कराया टूर
चीन को पैकिंग पेपर निर्यात करते हैं। व्यापारिक गतिविधियों के लिए चाइना आना जाना रहता है। इस समय कोरोना अटैक के कारण टूर कैंसिल किया है। - अरविंद अग्रवाल, संचालक पसवाड़ा पेपर मिल

हाल ही में जाना था
चीन में ये नये साल का वक्त है। कारोबार के सिलसिले में अमूमन जाता हूं। अभी भी जाना था, लेकिन वायरस अटैक के कारण फिलहाल ट्रिप कैंसिल कर दी है। - विकी मुल्तानी, संचालक न्यू मुल्तानी फेमिना

एक महीने तक नो बुकिंग
चीन और भारत का बड़ा व्यापारिक बाजार है। जहां खेल, कपड़ा, मशीनरी हर सेगमेंट में माल का आयात, निर्यात होता है। इस मौसम में चीन में नया साल मनाने और घूमने भी जाते हैं। लेकिन वायरस अटैक के कारण सारी बुकिंग निरस्त हो गई हैं। नई बुकिंग भी नहीं हो रही। अप्रैल से पहले कोई चीन की बुकिंग नहीं ले रहा। - नितिन खन्ना, टूर एंड ट्रेवल एजेंसी संचालक

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें