फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: बच्चों को 14 को खिलाई जाएगी पेट के कीड़ों की दवा

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

मेरठ। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर 14 अगस्त को जिले भर में एक से 19 वर्ष तक के बच्चे और किशोर-किशोरियों को पेट के कीड़ों को मारने वाली दवा एल्बेंडाजोल की खुराक दी जाएगी। यह अभियान जिले के सभी स्कूलों, आंगनबाड़ी केंद्रों और मदरसों में निःशुल्क चलाया जाएगा।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि जिले में कुल 16,39,583 बच्चों एवं किशोर-किशोरियों को कृमि मुक्ति टैबलेट खिलाने का लक्ष्य रखा गया है। विभाग ने अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने बच्चों को दवा जरूर खिलवाएं। कृमि संक्रमण से बच्चों में कमजोरी, वजन कम होना और शारीरिक-मानसिक विकास प्रभावित होने जैसी समस्याएं हो सकती हैं। दवा बच्चों को संक्रमण से बचाने और स्वस्थ रखने में मदद करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें