परिजन घायल किशोर को लेकर लिसाड़ीगेट थाने पहुंचे और पूरा मामला बताया। पुलिस को एक लिखित तहरीर फैजान के पिता आसिफ की ओर से दी गई। इसके बाद पुलिस ने फैजान को जिला अस्पताल भर्ती कराया। पुलिस ने फिलहाल दूसरे किशोर के परिजनों से पूछताछ की है। तमंचे की तलाश की जा रही है। इंस्पेक्टर लिसाड़ी गेट प्रशांत कपिल ने बताया कि जांच की जा रही है।
नकली पिस्तौल समझकर लाए तमंचा
लिसाड़ी गेट इंस्पेक्टर का कहना है कि जांच पड़ताल और पूछताछ में सामने आया है कि दोनों किशोर जिनकी उम्र 12 से 13 वर्ष है। दोनों घर के अंदर से नकली पिस्तौल समझकर तमंचा निकाल लाए। जिसके बाद दोनों आपस में खेल रहे थे।
यह भी जांच की जा रही है कि गोली जब चली तो तमंचा फैजान के हाथ में था या अन्य दूसरे किशोर के हाथ। इस संबंध में पुलिस जांच कर रही है। वही दूसरे किशोर के परिवार के एक युवक को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/