फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मासिक संस्कार शाला में बच्चों का हुआ सम्मान

विज्ञापन
रोहटा। गांव डालमपुर में मेधावी छात्राें को सम्मानित किया गया। संस्था
विज्ञापन
रोहटा। क्लब 60 शिक्षा सेतु मिशन के तत्वावधान में डालमपुर स्थित आदर्श विद्यालय में मासिक संस्कार शाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बच्चों को नैतिक मूल्यों, स्वावलंबन और शिक्षा के प्रति प्रेरित करने के लिए विविध गतिविधियां आयोजित की गईं।
विज्ञापन

गीता ज्ञान प्रतियोगिता, निशुल्क ट्यूशन पढ़ने वाले बच्चों, स्कूल से फीस माफ करवाने वाले तथा स्वार्थ से ऊपर उठकर दूसरों की सहायता करने वाले बच्चों को बैग, रजिस्टर, ज्योमेट्री बॉक्स, पेन, टी-शर्ट, कैप एवं नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
बच्चों के स्वावलंबन को प्रोत्साहित करने के लिए आठ बच्चों को सिलाई के लिए कपड़े वितरित किए गए। गीता ज्ञान प्रतियोगिता के भाग 1 में पूजा तथा भाग 2 में तनु ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। क्यूट परीक्षा में उच्च रैंक प्राप्त करने पर मीनाक्षी को विशेष रूप से सम्मानित किया गया और आगे की पढ़ाई के लिए नकद सहायता प्रदान की गई। निस्वार्थ सेवा भावना रखने वाली दोनों बेटियां कीर्ति एवं मीनाक्षी को धनराशि देकर सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त अपने छोटे भाई-बहनों को निस्वार्थ भाव से पढ़ाने वाली सात बेटियों को शिक्षा रत्न सम्मान से विभूषित कर प्रशस्तिपत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम में उमेश प्रधान ने भी धनराशि भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर ओमप्रकाश, सूरजपाल, डॉ. सुरेश पाल, कृष्णपाल, डॉ. देवेंद्र गौतम ने सहभागिता की। कार्यक्रम का संचालन केपी सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें