फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: न्याय पंचायत स्तरीय खेल प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाया दम

विज्ञापन
परिषदीय विद्यालयों के खेलकूद प्रतियोगिता का फीता काटकर शुभारंभ करती नंगली किठौर ग्राम प्रधान र
विज्ञापन
माछरा। माछरा ब्लॉक के न्याय पंचायत स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन पीएम श्री उच्च प्राथमिक विद्यालय नंगली किठौर के खेल मैदान पर किया। प्रतियोगिता में न्याय पंचायत क्षेत्र के विभिन्न परिषदीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

नंगली किठौर के खेल मैदान पर परिषदीय विद्यालयों की खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन खंड शिक्षा अधिकारी माछरा सुरेंद्र सिंह के निर्देशन में किया गया। शुभारंभ ग्राम प्रधान नंगली किठौर राजबाला एवं प्रधानाध्यापक ताजुल मलूक ने किया। बच्चों ने खो-खो, कबड्डी, 50 मीटर, 100 मीटर, 200 मीटर तथा 400 मीटर दौड़, लंबी कूद तथा ऊंची कूद सहित विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। विजेता एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को आगामी ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया गया। इस दौरान खेल शिक्षिका रेणु, एआरपी इकबाल, अमरीश शर्मा, मोहम्मद इरफान, रेनू, राजवती, शादाब, सरिता, राजीव, श्रीओम व शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें