शारदा रोड महावीर जयंत भवन में पूजन प्रक्षाल शिविर का आयोजन
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। विश्व श्रमण संस्कृति श्रीसंघ के तत्वावधान में शारदा रोड महावीर जयंती भवन में पूजन प्रक्षाल शिविर का आयोजन हुआ। इसमें बच्चों को मुनि सुब्रतनाथ भगवान को अर्घ्य के विषय में बताया गया। सौरभ जैन ने कार्यक्रम का संयोजन किया। 90 से अधिक बालक और बालिका शिविर में शामिल हुए। देवेंद्र जैन, विनोद जैन, राहुल और वैभव ने बच्चों को प्रक्षाल क्रियाएं कराईं। सौरभ जैन ने बच्चों को पूजन विधि बताई। अभिषेक और शांतिधारा का सौभाग्य बिजेंद्र जैन, प्रतीक जैन परिवार को प्राप्त हुआ। ड्रा में विजेता संयम जैन रहे। उन्हें स्मार्ट वॉच दी गई। काव्या जैन ने पुरस्कार दिए। सौरभ जैन ने बताया कि अगला शिविर महावीर जयंती भवन में 8 दिसंबर को होगा। इस अवसर पर प्रमोद जैन, सुदीप जैन, अतुल जैन, विजय जैन, वैभव जैन, अर्पित जैन रहे।
मनोकामना पूर्ति मंदिर में महाअर्चना
मेरठ। मेरठ फूलबाग कॉलोनी श्री 1008 आदिनाथ दिगंबर जैन पंचायती मंदिर भक्तामर महाअर्चना हुई। पूजन सीमा जैन, संजीव जैन, आयुष जैन, संजय जैन, निमित जैन ने किया। समाज के मंत्री नवीन जैन ने बताया कि यह महाअर्चना संध्या के समय की जाती है। वेदी पर 1008 आदिनाथ भगवान को विराजमान किया गया। माना जाता है कि मूर्ति के सम्मुख जो मनोकामना करता है, वह पूरी होती है। अध्यक्ष हेमंत जैन श्लोक उच्चारण करते हुए दीपक को स्वास्तिक के मंडले पर विराजमान किया। इस अवसर पर सामूहिक आरती हुई। विजेताओं को संजीव जैन ने पुरस्कार दिए। इस अवसर पर नवीन, नितिन, अतुल, जिनेंद्र, पीयुष, प्रमोद, योगेंद्र, रमेश, विनय रहे। ब्यूरो