फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्ची की हत्या कर लाश घर की चौखट पर फेंकी

Thu, 28 Jul 2016 03:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
विज्ञापन
क्राइम लोगो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आठ साल की बच्ची की हत्या कर लाश घर की चौखट पर फेंकी दी गई। परिवार में कोहराम मच गया है, वहीं यह समझ नहीं आ रहा है कि मासूम की हत्या क्यों और किसने की। पुलिस की जांच पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे बढ़ेगी। मामला दौराला थानाक्षेत्र के कैली गांव का है। परवेज मजदूरी कर परिवार का पोषण करता है।
विज्ञापन


मंगलवार रात परवेज परिवार के साथ घर पर सोया हुआ था। बुधवार सुबह जागा तो उसकी बेटी अनस (8) घर से गायब थी। इससे पहले कि पीड़ित परिवार अनस की तलाश शुरू करता, घर के बाहर भीड़ लगनी शुरू हो गई। शोर सुनकर वह बाहर दौड़ा तो, अनस की लाश घर के सामने ही पड़ी थी। उसके गले पर निशान था, जिससे अंदेशा लगाया गया कि हत्या हुई है। बच्ची की हत्या होने पर परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर दौराला पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परवेज की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। इंस्पेक्टर परशुराम का कहना था कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कुछ क्लू मिल सकता है। पुलिस गंभीरता से जांच कर रही है।

दो भाइयों की बड़ी बहन थी अनस
परवेज ने बताया कि अनस अपने दो छोटे भाइयों की बड़ी बहन थी। उसकी मौत से परिवार सदमे में है और ग्रामीण कुछ समझ नहीं पा रहे हैं। परवेज और अनस की मां समरजहां का रो-रोकर बुरा हाल था। 
विज्ञापन


बच्ची का दुश्मन कौन? 
बड़ा सवाल है कि आखिर बच्ची की जान का दुश्मन कौन हो सकता है? जिस तरह से वारदात को अंजाम दिया गया है, इससे साफ जाहिर है कि आरोपी करीबी ही है। बच्ची को परिवार के बीच से उठाकर ले जाना और हत्या कर शव चौखट पर फेंकना करीबी पर ही शक को पुख्ता कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें