मेरठ। बेटियां फाउंडेशन ने बृहस्पतिवार को बाल दिवस के अवसर पर आंबेडकर शिक्षा सदन में कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें बच्चों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। बच्चों ने नृत्य प्रस्तुतियां और प्रेरक कार्यक्रम आयोजित किए।
कार्यक्रम में बच्चों ने स्वच्छता, पर्यावरण और नैतिक मूल्यों पर नाट्य प्रस्तुति दी। संस्था ने बच्चों को उपहार व खाने का सामान वितरित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में सुधा अरोड़ा ने कहा कि बाल दिवस सिर्फ उत्सव नहीं, बल्कि यह याद दिलाने का दिन था कि हर बच्चे में भविष्य की एक नई किरण बसती है। इस अवसर पर संस्था से शशिबाला, सचिव शिवकुमारी गुप्ता, डॉ. क्षमा चौहान, बबीता कटारिया, अंजु पांडेय, कुसुम शर्मा, नीरा गुप्ता आदि का सहयोग रहा। संवाद