मेरठ। विश्व मधुमेह दिवस के अवसर पर शुक्रवार को आईएमए हॉल में निशुल्क मधुमेह जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा।शिविर सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक चलेगा। आईएमए अध्यक्ष डॉ. मनीष त्यागी ने बताया कि इस विशेष शिविर का उद्देश्य आम जनता में मधुमेह के प्रति जागरूकता बढ़ाना और मरीजों को जांच व चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराना है। शिविर में वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. पीके गुप्ता, डॉ. संजीव सक्सेना, डॉ. संदीप गर्ग और डॉ. अमित रस्तोगी आदि विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम द्वारा ब्लड शुगर, बीपी और अन्य स्वास्थ्य परीक्षण किए जाएंगे। साथ ही मरीजों और उपस्थित लोगों को मधुमेह से बचाव के उपाय, खानपान में बदलाव व जीवनशैली सुधार के बारे में जानकारी दी जाएगी। संवाद