फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साकेत में कन्या पूजन के लिए लाई गई बच्ची से छेड़छाड़

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। साकेत में नवमी पर कन्या पूजन के लिए लाई गई एक बच्ची से एक युवक ने लिफ्ट में छेड़छाड़ कर दी। बच्ची ने इसकी शिकायत अपने परिजनों से की। लोगों ने इस शर्मनाक वारदात को अंजाम देने वाले युवक को पीटकर सिविल लाइन थाना पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार एल ब्लॉक शास्त्रीनगर निवासी सौरभ करीब 11 साल से सिविल लाइन क्षेत्र के साकेत निवासी एक सराफ के यहां काम करता है। सोमवार को नवमी पर सराफ के यहां कन्या पूजन का कार्यक्रम रखा गया था। सौरभ साकेत से कुछ बच्चियों को लेकर साकेत के एक अपार्टमेंट में पहुंचा था। वह लिफ्ट से उन सभी को ले जाने लगा। तभी एक बच्ची के साथ उसने छेड़छाड़ कर दी। इस हरकत से बच्ची बुरी तरह डर गई। बच्ची ने अपनी दादी को बता दिया। जिसके बाद वहां पहुंचे बच्ची के परिजनों ने आरोपी युवक की जमकर धुनाई की। अपार्टमेंट में रहने वालों की भी इस दौरान वहां भीड़ जमा हो गई। तब तक पुलिस को भी बुला लिया गया। इंस्पेक्टर सिविल लाइन अब्दुर रहमान सिद्दीकी ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर आरोपी सौरभ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें