उत्तराखंड और मेरठ पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए कंकरखेड़ा स्थित नर्स के घर से बच्चे को बरामद किया और सुरक्षित परिजनों के पास लौटा दिया। शुरुआती जांच में पता चला कि आरोपियों ने बच्चे को तीन लाख रुपये में नर्स को बेचने की योजना बनाई थी।
लिसाड़ी गेट थाना प्रभारी ने बताया कि करीब डेढ़ माह पहले हरिद्वार के कस्बा कलियर की रहने वाली महिला का तीन महीने का बच्चा रात में गायब हो गया था। पीड़िता ने सुबह इसकी सूचना पुलिस को दी।
सीसीटीवी फुटेज की मदद से पुलिस ने आरोपियों के इस्तेमाल की गई कार का नंबर ट्रेस किया। इसके बाद कलियर थाना पुलिस सोमवार को मेरठ पहुंची और कार चालक को हिरासत में लिया। पूछताछ में चालक ने बताया कि कार लिसाड़ी गेट निवासी मोहम्मद ने बुक की थी। पुलिस ने मोहम्मद की निशानदेही पर शहनाज और सलमा को भी गिरफ्तार किया।
पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है और आरोपी गिरोह के अन्य सदस्यों तक पहुँचने की कोशिश कर रही है।