अखिल भारतीय किसान मले का उद्घाटन करते कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही
- फोटो : अमर उजाला
मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि आज किसान पेस्टिसाइड और अन्य जहरीले रसायनों से फसल तो बढ़ा लेते हैं, लेकिन यही रसायन आने वाली नस्लों के लिए हानिकारक हैं। उन्होंने पौष्टिक और स्वस्थ खान-पान पर भी जोर दिया।
यह भी पढ़ें: Meerut: अब चोरी-छिपे नहीं, खुलकर छलकाएं जाम! 54 कैफे और फार्महाउस को मिली शराब परोसने की मंजूरी
कुलपति डॉ. केके सिंह ने विश्वविद्यालय द्वारा किए जा रहे शोध और अन्य क्रियाकलापों की जानकारी दी। मेले के आयोजक निदेशक प्रसार डॉ. पीके सिंह ने बताया कि मेले में 100 से अधिक स्टाल लगाए गए हैं, जहां किसानों को नई तकनीक, कृषि यंत्र और आधुनिक कृषि पद्धतियों के बारे में जानकारी दी जा रही है।