फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: पत्नी को मारा डंडा गोद में मौजूद दो माह के मासूम को लगा, खून से लहूलुहान बच्चे की मौत

Sat, 23 Jan 2021 02:49 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के मंडावर में शराब पीने से मना करने पर एक व्यक्ति ने पत्नी के सिर में डंडे से वार कर दिया। डंडा पत्नी की जगह उसकी गोद में मौजूद बच्चे के सिर में लगा। बुरी तरह घायल बच्चे ने दम तोड़ दिया। बच्चे की मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन


थाना मंडावर के गांव डैबल गढ़ निवासी दिलावर शराब पीने का आदी है। गांव वालों के अनुसार दिलावर शुक्रवार देर शाम शराब पीने की व्यवस्था में जुट गया। दिलावर की पत्नी मनीषा ने उसे शराब पीने से मना किया। इस पर दिलावर आग बबूला हो गया। 

उसने घर मे रखा डंडा मनीषा के सिर पर मारने के लिए वार किया। मनीषा की गोद में उसका दो साल का बेटा मौजूद था। डंडा मनीषा के बजाय बच्चे के सिर में जा लगा। बच्चा खून से लहूलुहान हो गया। परिजन तुरंत गांव के पास एक चिकित्सक के पास बच्चे को लेकर पहुंचे। 
विज्ञापन


बच्चे को चिकित्सक ने बिजनौर रेफर कर दिया। परिजन बच्चे को एक निजी चिकित्सक के पास लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मासूम की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। समाचार लिखे जाने तक पुलिस को मामले की सूचना नहीं दी गई थी।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें