फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: बालक से मारपीट, विरोध पर गला दबाया

विज्ञापन
विज्ञापन
दौराला। लोईया गांव निवासी 12 वर्षीय अरहम के साथ गांव निवासी युवक ने मारपीट की और गला दबा दिया, जिस कारण बालक बेहोश हो गया। परिजन उसे अस्पताल ले गए। परिजनों की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

थाने में दर्ज प्राथमिकी में मिनहाज ने बताया कि 27 मार्च की शाम उसका भतीजा अरहम गांव स्थित एक दुकान से सामान लेने गया था। आरोप है कि वहां पहले से मौजूद आमिर ने उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की नीयत से उसका गला दबा दिया, जिससे वह बेहोश हो गया। ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो आरोपी धमकी देकर भाग निकला। सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जल्द आरोपी को पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें