फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दबंगई: Meerut College के चीफ प्रॉक्टर पर ईंट से हमला, लहुलूहान हालत में नीचे गिरे प्रोफेसर,सिर में आए छह टांके

Thu, 01 Dec 2022 08:42 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

Meerut College के चीफ प्रॉक्टर पर ईंट से हमला किया गया। इस दौरान प्रोफेसर लहुलूहान हालत में नीचे गिर पड़े। उनके सिर में छह टांके आए हैं।
विज्ञापन
मेरठ कॉलेज। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ कॉलेज के चीफ प्रॉक्टर हेमंत पांडे पर बृहस्पतिवार को बाहरी युवक ने हमला कर दिया। आरोपी ने सिर में ईंट मारकर लहुलूहान कर दिया। वहीं सूचना पर लालकुर्ती पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी की। पुलिस ने सीसीटीवी की फुटेज कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच कर सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है। चीफ प्रॉक्टर के सिर में छह टांके आए हैं।

विज्ञापन


चीफ प्रॉक्टर प्रोफेसर हेमंत पांडेय बृहस्पतिवार सुबह प्रोक्टेरियल बोर्ड के सदस्यों के साथ राउंड पर थे। तभी कॉलेज में एक युवक घूमता हुआ दिखाई दिया। उसने शराब पी रखी थी। उससे आईकार्ड मांगा गया, लेकिन वह नहीं दिखा पाया। जिस पर उसे कॉलेज से जाने के लिए कहा। 

वहीं दोपहर बाद चीफ प्रॉक्टर अकेले ही मेन गेट की तरफ जा रहे थे। वह जैसे ही पार्किंग में पहुंचे, तभी पीछे से आए युवक ने ईंट से सिर पर वार कर दिया। उनकी चीख निकल गई और नीचे गिर पड़े। आसपास के अन्य छात्र और स्टाफ मौके की और दौड़ पड़े, जिन्हें आरोपी भाग गया। इसके बाद उनको निजी अस्पताल में ले जाया गया। उनके सिर में जहां छह टांके आए हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: छेड़छाड़ का विरोध करने पर धारदार हथियारों से हमला, CCTV फुटेज देख चौंके अफसर, पीड़िता ने सुनाई दास्तां

विज्ञापन

बताया गया कि उनका सिटी स्कैन भी कराया गया। सूचना पर पुलिसकर्मी भी पहुंच गए थे। आरोपी को तलाश किया गया, लेकिन वह नहीं मिला। पीड़ित ने तहरीर दे दी है। लालकुर्ती एसओ नरेश कुमार का कहना है कि तहरीर के आधार पर जांच पड़ताल की जा रही है। जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: UP: ढाई करोड़ के कर्ज में दबे व्यापारी का शातिर दिमाग, शराबी की हत्या के लिए रची साजिश, राज खुला तो अफसर हैरान

विवादों में रहा है मेरठ कॉलेज
मेरठ कॉलेज पहले भी कई बार विवादों में रहा है। यहां आए दिन मारपीट और फायरिंग की घटनाएं होती रहती हैं। इतना ही नहीं कई बार यहां प्रोफेसरों पर भी हमला हो चुका है। कॉलेज का माहौल लगातार खराब होता जा रहा है। कॉलेज प्रशासन और पुलिस यहां पर व्यवस्था बनाने में पूरी तरह फेल है। यह हाल तब है कि यहां से चंद कदमों की दूरी पर एसएसपी का आवास है और दूसरी ओर कमिश्नरी और कलेक्ट्रेट। इसके बावजूद यहां पर कोई सुरक्षा व्यवस्था नहीं है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें