फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का दौरा निरस्त, अब कार्यक्रम में शामिल होंगे मंत्री श्रीकांत शर्मा, तैयारियों में जुटे अधिकारी

Sat, 04 Jul 2020 01:25 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
मुख्य विकास अधिकारी ईशा दुहन ने हस्तिनापुर पहुंचकर जनसभा स्थल का निरीक्षण किया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मेरठ जनपद के हस्तिनापुर में पांच जुलाई को होने वाला मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दौरा निरस्त हो गया है। अब जगह प्रभारी मंत्री श्रीकांत शर्मा मौजूद रहेंगे। हालांकि जनसभा को सफल बनाने के लिए जर्मन हैंगर तैयार किया गया है। इसकी लागत लाखों में बताई जा रही है। वहीं मुख्य विकास अधिकारी ईशा दुहन ने शुक्रवार को हस्तिनापुर पहुंचकर जनसभा स्थल का निरीक्षण किया।

विज्ञापन


ये थी कार्यक्रम की तैयारी
अधिकारियों के ने बताया मुताबिक मुख्यमंत्री मेडिकल कॉलेज में समीक्षा बैठक कर सकते थे। इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री की प्राथमिकता में शामिल 71 योजनाओं की बुकलेट तैयार कर ली थी। विकास कार्यों में गंगा एक्सप्रेसवे की प्रगति को भी शामिल किया गया है। इसके अतिरिक्त शादी अनुदान योजना, सामूहिक विवाह आदि की पॉवर पॉइंट प्रेजेंटेशन तैयार की गई है। वहीं, विकास कार्यों की बुकलेट कमिश्नर कार्यालय भेज दी गई है।

इसलिए खास है जर्मन हैंगर
जर्मन हैंगर फायर एवं वाटर प्रूफ होता है। यह दो हिस्सों में तैयार किया जाता है। जिसमें एक हिस्से में मंच और दूसरे में सुरक्षा के प्रबंध होते हैं। इसकी कीमत लगभग 20 लाख रुपये है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे का 14 साल पुराना क्राइम रिकॉर्ड, यूपी के इस जिले में हुआ था गिरफ्तार

मेडिकल में चलाया स्वच्छता अभियान
मेडिकल कॉलेज में स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। जिला पंचायती राज अधिकारी कार्यालय से 100 सफाईकर्मियों की ड्यूटी लगाई है। वहीं, नगर निगम के सफाई कर्मचारियों को भी लगाया गया है।
विज्ञापन


आज आएंगे वन एवं पर्यावरण मंत्री
वन एवं पर्यावरण मंत्री दारा सिंह चौहान शनिवार को मेरठ पहुंचेंगे। वह लखनऊ से चलकर शाम छह बजे राजकीय कृषि पशुधन परिसर हस्तिनापुर पहुंचेंगे। इसके बाद सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगे। वहीं, रविवार सुबह 10.45 बजे पौधरोपण कार्यक्रम में शामिल होंगे।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें