फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रालोद के गढ़ में गरजेंगे आज मुख्यमंत्री योगी, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

Sat, 23 Dec 2017 11:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
विज्ञापन
पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रालोद के गढ़ छपरौली क्षेत्र की रमाला चीनी मिल में आज यानी शनिवार को किसानों से रूबरू होंगे। इस दौरान सीएम योगी रालोद के गढ़ में जमकर गरजेंगे। किसानों को उम्मीद है कि उनके लिए सीएम कोई न कोई घोषणा जरूर करेंगे।
विज्ञापन


सीएम योगी के दौरे को मद्देनजर रखते हुए सभास्थल को चार जोन और 12 सेक्टर में बांटा गया है। चार अपर पुलिस अधीक्षक और 12 उप पुलिस अधीक्षक लगाए गए है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात रहेगी। कमिश्नर प्रभात कुमार और एडीजी प्रशांत कुमार ने सभास्थल का दौरा किया। अधिकारियों को निर्देश दिए कि व्यवस्था में कोई चूक नहीं रहनी चाहिए।

किसान दिवस के अवसर पर शनिवार को सीएम योगी आदित्यनाथ बागपत के रमाला में आएंगे। इसके लिए पुलिस अफसरों ने तैयारी पूरी कर ली है। सभा स्थल को चार जोन और 12 सेक्टर में बांटा गया है। उनकी सुरक्षा के लिए मेरठ, गाजियाबाद, बुलंदशहर, नोएडा और गाजियाबाद के पुलिस अफसर और कर्मचारी की ड्यूटी लगाई गई है। अफसरों ने तैयारी पूरी कर ली है। बृहस्पतिवार को मेरठ कमिश्नर डॉक्टर प्रभात कुमार, एडीजी डॉक्टर प्रशांत कुमार, आईजी रामकुमार वर्मा, डीएम भवानी सिंह खंगारौत, एसपी जय प्रकाश सभा स्थल पर पहुंचे। उन्होंने निरीक्षण किया और उच्चाधिकारियों ने जनपदीय अफसरों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एसपी जय प्रकाश का कहना है कि सीएम के कार्यक्रम के मद्देनजर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन


गैर जनपदों से बागपत में आने लगे पुलिस वाले
सीएम की सुरक्षा ड्यूटी में लगे गैर जनपदों के पुलिस अफसर और कर्मचारी बागपत में आने शुरू हो गए है। अपर पुलिस अधीक्षक अजय कुमार सिंह का कहना है कि शनिवार (आज) दोपहर 12 बजे पुलिसकर्मियों की ब्रिफिंग होगी। इसके बाद पुलिस वाले अपने-अपने ड्यूटी प्वाईंटों के लिए रवाना हो जाएंगे।

पढ़ें : मुख्यमंत्री योगी को काले झंडे दिखाने वाले को अखिलेश ने दिया आशीर्वाद

ये रहेंगे तैनात

सीएम के लिए पंडाल तैयार किया जा रहा है - फोटो : अमर उजाला
पद नाम संख्या
एसपी 1
एएसपी 4
डीएसपी 12
एसओ 30
एसआई 200
कांस्टेबल 1000
पीएसी तीन कंपनी

सभा में आने वाले बड़े वाहनों को पहले ही रोका जाएगा
एएसपी का कहना है सभा स्थल में बस या अन्य बड़े वाहनों से पहुंचने वालों के वाहनों को पहले ही रोक दिया जाएगा। बड़ौत की ओर से जाने वाले वाहनों को रमाला के जय पार्वती पब्लिक स्कूल और शामली की ओर से आने वाले वाहनों को न्यू ऐरा पब्लिक स्कूल के पास ही रोक दिया जाएगा।
विज्ञापन

सीएम के दौरे के लिए भाजपाइयों ने झोंकी ताकत

भाजपा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के रमाला चीनी मिल में दौरे के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं ने ताकत झोंकी। भाजपा विधायक योगेश धामा ने कहा यूपी और केंद्र की भाजपा सरकार एतिहासिक कार्य करा रही है।

बृहस्पतिवार को रमाला, तुगाना, किरठल समेत दर्जनभर से अधिक गांव में सभाएं कीं। विधायक ने कहा चीनी मिल का विस्तारीकरण किसान हित में बड़ा कदम है। सरकार के इस कार्य से किसानों को बड़ा लाभ होगा। भोपाल सिंह, राजपाल सिंह डायरेक्टर, सहदेव सिंह, मास्टर राजकुमार, पंकज शर्मा मौजूद रहे।

भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक महामंत्री अमित जैन के प्रतिष्ठान पर हुई। इसमें कार्यकर्ताओं से 23 दिसंबर को रमाला में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की रैली में पहुंचने की अपील की। दूसरी तरफ रैली को सफल बनाने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं ने गौरीपुर, बसा टीकरी, सलावतपुर खेड़ी, खट्टा प्रहलादपुर, मेवला, बालैनी गांव में कार्यकर्ताओं ने जनसंपर्क किया। मुख्य अतिथि जिला प्रभारी महेश अग्रवाल, सुदेश चौहान, महेश अग्रवाल, मनोज सिंघल, देवेंद्र मित्तल, डॉ. सुभाष त्यागी, राजपाल सूद, रामकुमार शर्मा, मनोज पहलवान, भीम पहलवान, अमित मानव, सभासद राजीव गोयल, सभासद कुलदीप, सभासद अभिषेक वर्मा आदि मौजूद रहे। इसके अलावा जिलाध्यक्ष संजय खोखर ने मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर बागपत, जिवानी, मलकपुर, सिनौली, बड़ौली, ट्यौढ़ी, शिकोहपुर में जनसंपर्क किया। इसमें रविंद्र राठी, राकेश जैन, मोहन वेदी, अजय गोयल, सूरजपाल, कौशल त्यागी, सुदेश चौहान, सोनिया, चौधरी, भूपेंद्र चौहान, चंद्रवीर तोमर, नरेश वर्मा मौजूद रहे।

सीएम से करेंगे बकाया भुगतान की मांग
कस्बे के मिडिल स्कूल परिसर में किसानों की पंचायत हुई। इसमें 23 दिसंबर को रमाला में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को देने वाले ज्ञापन में शामिल की जाने वाली मांगों पर मंथन किया । मलकपुर चीनी मिल द्वारा गन्ने का बकाया भुगतान तत्काल दिलाने की मांग की । किसानों ने कहा मलकपुर मिल पर किसानों का 203 करोड़ पहले सत्र का भुगतान एवं 120 करोड़ इस सत्र का भुगतान बकाया है किसानों ने इस बात पर सहमति व्यक्त की कि उन्हें अब पिछले सत्र का भुगतान तत्काल कराया जाए और नए सत्र का भुगतान हर 14 दिन कराया जाए। छपरौली क्षेत्र को हरियाणा से जोड़ने वाला पुल तत्काल बनवाया जाए, इससे क्षेत्र के लोगों को हरियाणा आने जाने में सुविधा हो सके और उनके लिए विकास के नए द्वार खुल सकें। इसकी अध्यक्षता चौबीसी खाप के चौधरी सुभाष चौधरी ने की। संचालन यशपाल सिंह ने किया। इसमें गन्ना समिति के चेयरमैन धूम सिंह, जय वीर सिंह, मास्टर बलवान सिंह, डॉ अमित खोखर,  कालूराम, सुनील कुमार, रामेंद्र डायरेक्टर, ऋषि पाल, प्रेम सिंह, उदयवीर. भारतीय किसान यूनियन के मंडल उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह नरेंद्र सिंह, धर्मेंद्र लोकेंद्र आदि रहे।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें