मंच पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का स्वागत
- फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आंगनबाड़ियों का मानदेय बढ़ाए जाने के लिए प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। आंगनबाड़ियों की समस्याओं का जल्द समाधान किया जाएगा। इसके साथ ही शिक्षामित्रों का शिक्षकों में समायोजन किया जाएगा।
पहले पुलिस भागती थी और अब अपराधी भाग रहे
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पूर्व की सरकारों में पुलिस के पीछे अपराधी भागते थे, लेकिन अब पुलिस अपराधियों के पीछे भाग रही है। भाजपा सरकार में अपराध का पूरी तरह खात्मा किया जा रहा है। अपराधी जेल से जमानत पर छूटकर बाहर भी नहीं आना चाहते हैं।
भारत माता की जय से शुरू कर जय श्रीराम पर खत्म की बात
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारत माता की जय और वंदेमातरम के साथ अपने भाषण की शुरूआत की। 38 मिनट तक मुख्यमंत्री ने भाषण देकर जय श्रीराम कहते हुए अपनी बात समाप्त की।
रैली में पहुंचे मुस्लिम समाज के लोग
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की रैली में मुस्लिम समाज के लोगों की संख्या भी अच्छी रही। मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री का भाषण सुनने के लिए तपती गर्मी में रोजे के बीच मुस्लिम समाज के लोगों ने भी रैली में भाग लिया।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/