फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 29 जून को आएंगे सहारनपुर, देर शाम तक करेंगे निरीक्षण और बैठक

Fri, 28 Jun 2019 01:21 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
सीएम योगी - फोटो : डेमो
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 29 जून को पूर्वाह्न साढ़े 11 बजे लखनऊ स्थित आवास से अमौसी एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वहां से 11:56 बजे राजकीय वायुयान से सहारनपुर के लिए रवाना होंगे। सरसावा एयरपोर्ट पर दोपहर एक बजे पहुंचेंगे। वहां से हेलीकॉप्टर से सहारनपुर पुलिस लाइन में सवा एक बजे पहुंचेंगे। 

विज्ञापन


इसके बाद दोपहर 1:25 से दो बजे तक सर्किट हाउस में जनप्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे। फिर दो बजे से ढाई बजे गंगोह विधानसभा क्षेत्र को लेकर पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद तीन बजे सर्किट हाउस से स्थलीय निरीक्षण को निकलेंगे। चार बजे तक स्थलीय निरीक्षण करके सर्किट हाउस लौट आएंगे। फिर चार से सायं पांच बजे तक मंडल के तीनों जिलों की कानून व्यवस्था पर समीक्षा करेंगे। 

फिर शाम पांच बजे से रात सात बजे तक मंडलीय विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। इसके बाद आठ बजे तक निर्यातकों से मुलाकात करेंगे और आठ से रात 9 बजे तक विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों से मुलाकात करेंगे। अगले दिन 30 जून की सुबह नौ बजे सर्किट हाउस से वाया कार पुलिस लाइन पहुंचेंगे। वहां से मुरादाबाद के लिए रवाना होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें