सीएम के दौरे को लेकर थे कड़े इंतजाम
मुख्यमंत्री के आगमन का आधिकारिक कार्यक्रम शुक्रवार रात मिलते ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारी तैयारी में जुट गए थे। रविवार को सुरक्षा के लिए परतापुर हवाई पट्टी से लेकर पुलिस लाइन और मेडिकल कॉलेज में कार्यक्रम स्थल पर आरएएफ, पीएसी व स्पेशल कमांडो की ड्यूटी लगाई गई थी।
मेडिकल कॉलेज में सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक का लोकार्पण व आरोग्य स्वास्थ्य मेले के उद्घाटन में 10 जनवरी को मुख्यमंत्री मुख्य अतिथि होंगे। जिसके बाद डीएम के. बालाजी और एसएसपी अजय साहनी, एसपी ट्रैफिक, एसपी सिटी मेडिकल कॉलेज पहुंचे। उन्होंने प्राचार्य डॉ. ज्ञानेंद्र कुमार से जानकारी साझा की।
सुरक्षा व्यवस्था के लिए एक एएसपी, दो सीओ और एक कंपनी पीएसी परतापुर हवाई पट्टी पर रहेगी। दो एएसपी, चार सीओ और 250 पुलिसकर्मी पुलिस लाइन स्थित हैलीपैड पर रहेंगे। एसएसपी ने बताया कि आरएएफ और पीएसी के अलावा 10 एएसपी, 15 सीओ, 55 इंस्पेक्टर/ थाना प्रभारी और 1500 अन्य पुलिसकर्मी रहेंगे। आईजी रेंज प्रवीण कुमार ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था के लिए कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं।
तैयारी में जुट गए थे अधिकारी
मुख्यमंत्री मेडिकल कॉलेज में शिलान्यास के साथ इमरजेंसी का निरीक्षण भी कर सकते थे, इसको लेकर भी स्वास्थ्य विभाग व मेडिकल कॉलेज प्रशासन तैयारी में जुट गए थे। वहीं, आरोग्य स्वास्थ्य मेला को लेकर भी सीएमओ ने तैयारी शुरू कर कर दी थी।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/