फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लम्पी नामक बीमारी पर जताई चिंता, रोकथाम और बचाव के लिए दिए निर्देश

Tue, 23 Aug 2022 07:50 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

सीएम योगी ने गोवंश में चल रहे लम्पी नामक बीमारी पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने गोरक्षा विभाग के कार्यकर्त्ता और स्थानीय प्रशासन मिलकर बीमारी जागरूकता, रोकथाम और बचाव के कार्यों पर कार्य करें।
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ प्रांत विश्व हिंदू परिषद गोरक्षा विभाग का एक प्रतिनिधिमंडल केंद्रीय मंत्री एवं राष्ट्रीय संगठन मंत्री खेमचंद के नेतृत्व में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिला। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोवंश में चल रहे लम्पी नामक बीमारी पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि गोरक्षा विभाग के कार्यकर्त्ता और स्थानीय प्रशासन मिलकर बीमारी जागरूकता, रोकथाम और बचाव के कार्यों पर कार्य करें। 

विज्ञापन


सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बीमारी से लड़ना आसान नहीं है। उचित यह है कि बीमारी को फैलने न दें। गोशालाओं में उचित सफाई, नीम व गोबर के उपलों का धुआं करें, जो मच्छर और बीमारी दोनों से बचाव करेगा। बैठक में पदाधिकारियों ने गोरक्षा विभाग द्वारा किए जा रहे गोरक्षण एवं गोसंवर्धन से संबंधित कार्यों एवं मेरठ क्षेत्र में पिछले दिनों हुई गो-हत्याओं के विषय में मुख्यमंत्री को अवगत कराया।

यह भी पढ़ें: मेरठ में मर्डर का नया ट्रेंड: इन हत्याओं से सहम गया हर किसी का कलेजा, एक ही एंगल से हुए तीन कत्ल, तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


विश्व हिंदू परिषद-गोरक्षा विभाग विभाग के अध्यक्ष तरुण कुमार गुप्ता ने बताया कि 18 सितंबर 2022 में गाजियाबाद क्षेत्र में होने जा रहे विश्व हिंदू-परिषद गोरक्षा विभाग के राष्ट्रीय अधिवेशन में आने के लिए मुख्यमंत्री को आमंत्रित किया है। निमंत्रण पत्र को मुख्यमंत्री ने स्वीकार किया है। प्रतिनिधिमंडल में मेरठ प्रांत के अध्यक्ष पवन त्यागी, प्रान्त मंत्री नितिन रहे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें