हस्तिनापुर क्षेत्र में प्रधान पर हमला।
- फोटो : amar ujala
मेरठ में हस्तिनापुर क्षेत्र के गांव गणेशपुर में मंगलवार को पंचायत भवन में बैठे ग्राम प्रधान पर अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया। मामले की सूचना मिलते ही सैकड़ों ग्रामीण मौके पर पहुंचे।
क्षेत्र की ग्राम पंचायत गणेशपुर के ग्राम प्रधान मंगलवार को ग्राम पंचायत भवन पर अपने साथियों के साथ बैठकर ग्रामीणों की समस्याएं सुन रहे थे, तभी अचानक कुछ अज्ञात हमलावरों ने वहां पर हमला कर दिया। हमले में पंचायत भवन में खड़ी मोटरसाइकिल, कुर्सियां और आदि सामान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
वहीं ग्राम प्रधान इस हमले में बाल-बाल बच गए और वह हमले की भनक लगते ही वहां से सुरक्षित निकल कर अपने घर की ओर भाग गए। उधर, मामले की जानकारी लगते ही सैकड़ों ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को हमले की सूचना दी।
यह भी पढ़ें: मेरठ में मर्डर का नया ट्रेंड: इन हत्याओं से सहम गया हर किसी का कलेजा, एक ही एंगल से हुए तीन कत्ल, तस्वीरें
बता दें कि पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है। अभी तक इस मामले में ग्राम प्रधान द्वारा कोई तहरीर नहीं दी गई है।