फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सरधना विद्युत कार्य समीक्षा में मुख्य अभियंता ने दिए निर्देश

विज्ञापन
सरधना। तहसील सभागार में सोमवार को विद्युत वितरण खंड सरधना के अधिकारियों, कर्मचारियों और संबंधित
विज्ञापन
सरधना। तहसील सभागार में सोमवार को विद्युत वितरण खंड सरधना के अधिकारियों, कर्मचारियों और संबंधित एजेंसियों की समीक्षा बैठक हुई। मुख्य अभियंता मेरठ द्वितीय गुरजीत सिंह ने विभागीय कार्यों की प्रगति की समीक्षा कर निर्धारित लक्ष्यों को समय से पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बैठक में अधिशासी अभियंता, उपखंड अधिकारी, अवर अभियंता, बिलिंग एजेंसी प्रतिनिधि और संविदा स्टाफ शामिल हुए। मुख्य अभियंता ने विद्युत आपूर्ति और राजस्व से जुड़े कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने अनबिल्ड एक्सेप्शन समाप्त करने पर विशेष जोर दिया। राजस्व वसूली बढ़ाने और टर्नअप में सुधार के लिए प्रभावी अभियान चलाने को कहा। बकाया राजस्व की वसूली में तेजी लाने और क्षेत्रवार कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए गए। हाई लॉस फीडरों की समीक्षा कर उन पर अभियान चलाने को कहा। सक्सेस स्टोरी फीडर तैयार करने, डीटी सर्वे और टैगिंग जैसे विभागीय कार्यों को भी समय पर पूरा करने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों को कार्यों की नियमित निगरानी और प्रगति रिपोर्ट समय से उपलब्ध कराने को कहा गया। विभागीय कार्यों में लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश भी दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें