फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छावनी रामलीला: अहिरावण वध से बाद भगवान ने किया नारांतक वध, चारों दिशाओं में जय जयकार

विज्ञापन
विज्ञापन
.... मेघनाथ यज्ञ विध्वंस से लेकर देवी पूजन तक के प्रसंगों का भव्य मंचन
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ।
सदर स्थित भैंसाली मैदान में सोमवार को श्रीरामलीला का भव्य मंचन किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद लीला का शुभारंभ हुआ। पुरोहित नंदकिशोर शर्मा और हरिश्चंद्र जोशी ने पूजन कराया।
लीला में हनुमान जी द्वारा मेघनाथ के यज्ञ का विध्वंस, मेघनाथ वध, सुलोचना सती प्रसंग, अहिरावण द्वारा भगवान श्रीराम और लक्ष्मण का हरण, अहिरावण वध, नारांतक वध और देवी पूजन के प्रसंगों का मंचन किया गया। लाइट एंड साउंड के माध्यम से प्रस्तुत दृश्यों ने दर्शकों को रोमांचित किया।
विज्ञापन

काया कला केंद्र दिल्ली के कलाकारों ने प्रीतम गोठवाल के निर्देशन में अहिरावण वध और नारांतक वध की लीला को भव्य रूप से प्रस्तुत किया। कलाकारों के संवाद और युद्ध के दृश्यों पर दर्शकों ने जय श्रीराम के जयकारे लगाए।
इसके बाद भगवान श्रीराम अपनी सेना के साथ सदर टंकी मोहल्ला स्थित छोटी दुर्गाबाड़ी मंदिर पहुंचे और रावण से अंतिम युद्ध से पहले मां दुर्गा की शक्ति उपासना की। महामंत्री गणेश अग्रवाल, मुख्य संयोजक विवेक रस्तोगी और अनिल जैन ने बताया कि शक्ति उपासना के बाद मंगलवार को भगवान श्रीराम रावण का वध कर असत्य पर सत्य की विजय प्राप्त करेंगे।
अध्यक्ष पवन गर्ग ने बताया कि मंगलवार को शाम 7:30 बजे लीला का शुभारंभ होगा। कोषाध्यक्ष विजय गोयल ने श्रद्धालुओं से परिवार सहित अयोध्या पुरी पहुंचकर रामलीला का आनंद लेने की अपील की।
विज्ञापन

सोमवार के आयोजन में उद्घाटनकर्ता विवेक गर्ग, सुमित सिंघल, राजेश अग्रवाल और विपिन अग्रवाल रहे। पूजन में कमल नयन बिंदल, रितु मांगलिक, राहुल रस्तोगी, मुकेश गर्ग, जीएम थापर और अंकुर अग्रवाल शामिल रहे। दीप प्रज्ज्वलन और आरती में भी कई गणमान्य लोगों ने भाग लिया। आयोजन में कमेटी के पदाधिकारियों, सदस्यों और सहयोगकर्ताओं का योगदान रहा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें