फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्रपति शिवाजी ने दूरदर्शी नीतियों से रखी हिंदू साम्राज्य की नींव

विज्ञापन
सुनील कैथवास....सीसीएसयू के सुभाष चंद्र बोस सभागार में छत्रपति शिवाजी स्मारक समिति द्वारा आयोजि
विज्ञापन
मेरठ। छत्रपति शिवाजी स्मारक समिति की ओर से सीसीएसयू के नेताजी सुभाष चंद्र बोस सभागार में सोमवार को हिंदू साम्राज्य दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि दक्षिण भारत में कुशल योद्धा और प्रवीण नायक छत्रपति शिवाजी महाराज के राजतिलक का दिन ऐतिहासिक था। इसे हिंदू साम्राज्य दिवस के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने अपनी दूरदर्शी नीतियों से हिंदू साम्राज्य की नींव रखी।
विज्ञापन

डॉ. त्रिवेदी ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार छत्रपति के उसूलों पर कायम है। ऑपरेशन सिंदूर इसका उदाहरण है। पाकिस्तान की आतंकी विचारधारा के खिलाफ तब भी पूरा देश खड़ा था, आज भी खड़ा है। उन्होंने एक छंद की 52 पंक्तियों का निष्कर्ष भी बताया। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर मातृ शक्ति का गौरव है। कार्यक्रम की अध्यक्षता उद्यमी अश्विनी गुप्ता ने की। कार्यक्रम में गुरुदेव डिफेंस स्कूल के आदित्य, रिद्धिाम, नशमा, ध्रुव, आरव, विख्यात ने वीर शिवाजी की गाथा सुनाई। वीना वाधवा और विशिष्ट अतिथि गौरव सिंह ने डॉ. त्रिवेदी का स्वागत किया। समिति अध्यक्ष डॉ. सतीश शर्मा, महामंत्री करुणेश नंदन गर्ग और संयोजक अरुण जिंदल ने मुख्य अतिथि को शिवाजी महाराज की कांस्य प्रतिमा भेंट की। संचालन करुणेश नंदन गर्ग ने किया। कार्यक्रम में महापौर हरिकांत अहलूवालिया, पूर्व सांसद राजेंद्र अग्रवाल, महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी, विधायक अमित अग्रवाल, विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर संगीता शुक्ला, एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज, पूर्व विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल और भाजपा नेता कमल दत्त शर्मा रहे।
समाज वासुदेव शर्मा (96), अमोलक राम (88) और कृष्णकांता तोमर (80) को छत्रपति शिवाजी रत्न दिया गया। प्रवक्ता आलोक सिसोदिया ने बताया कि वासुदेव शर्मा कार्यक्रम में नहीं आ पाए, समिति उनके घर पर सम्मान देगी। इस दौरान डॉ. अंजू वारियर, डॉली गुप्ता, संगीता पंडित, नूपुर जौहरी आदि ने अतिथियों का तिलक स्वागत किया। इस अवसर पर आलोक सिसोदिया, हिमांशु गोयल, अजय गुप्ता, सतीश गर्ग, अमन गुप्ता, विशाल कनौजिया आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें